UP Breaking News Live: कानपुर में 28 जनवरी तक धारा 144 लागू

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
12:29 AM. 1 Jan 23 6:59 PM. 31 Dec

कानपुर में 28 जनवरी तक धारा 144 लागू

कानपुर शहर में 28 जनवरी तक धारा 144 लगाई गई. न्यू ईयर समेत कई कार्यक्रमों को लेकर धारा 144 लगाई गई. संयुक्त पुलिस आयुक्त ने धारा 144 लागू की.

12:29 AM. 1 Jan 23 6:59 PM. 31 Dec

उत्तर प्रदेश में IPS अफसरों के प्रमोशन आदेश जारी

यूपी में IPS अफसरों के प्रमोशन आदेश जारी. जिसमें भगवान स्वरूप और अमित चंद्रा एडीजी बनाए गए. आरके भारद्वाज, उपेंद्र अग्रवाल, रविंद्र गौड़ IG बनाए गए. दीपक कुमार, सुभाष चंद्र दुबे, अखिलेश कुमार भी IG बने. जौनपुर एसपी अजय साहनी डीआईजी पद पर प्रमोट हुए.

12:29 AM. 1 Jan 23 6:59 PM. 31 Dec

OBC आरक्षण को लेकर आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी

ओबीसी आरक्षण को लेकर आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी. ओबीसी आरक्षण के लिए बने आयोग की पहली बैठक. आयोग के 5 सदस्य टीम की बैठक हुई .5 सदस्य टीम की ओबीसी आरक्षण पर मंथन. समाज के हर वर्ग से लेंगे. 6 महीने में आरक्षण का काम पूरा होगा. सभी जिलों में जाएगी आयोग की टीम. ओबीसी आरक्षण के लिए एक नियम का होगा पलन. कोशिश कर रहे 3 महीने में रिपोर्ट दें. अवतार सिंह

12:29 AM. 1 Jan 23 6:59 PM. 31 Dec

संभल में दाल मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

संभल में दाल मिल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई है और आग पर काबू पा लिया है. बता दें यह मामला चंदौसी के संभल गेट स्थित मैसर्स रामा पलसेज का है.

12:29 AM. 1 Jan 23 6:59 PM. 31 Dec

इटावा में एक मस्जिद में लगी आग

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक मस्जिद में आग लगी. SSP जयप्रकाश सिंह ने कहा, “रात को आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग को बुझा दिया गया. फिलहाल जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

12:29 AM. 1 Jan 23 6:59 PM. 31 Dec

चंदौली अपने पैतृक गांव भाभोरा पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह यूपी के चंदौली में अपने पैतृक गांव भाभोरा पहुंचे हैं. राजनाथ सिंह के बड़े भाई काशीनाथ सिंह की धर्मपत्नी की तेरहवीं का कार्यक्रय आयोजित है. जहां उन्होंने अपनी भाभी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उनके साथ चन्दौली के सांसद महेंद्र नाथ पांडेय मौजूद रहे.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >