UP Breaking News Live: बरेली में आईटी टीम का 76 घंटे बाद सर्च अभियान खत्म, नहीं मिला कैश और ज्वैलरी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
1:37 AM. 25 Dec 22 8:07 PM. 24 Dec

बरेली में आईटी टीम का 76 घंटे बाद सर्च अभियान खत्म, नहीं मिला कैश और ज्वैलरी

Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली के मोहनपुर गांव स्थित रहबर फूड प्राइवेट कंपनी, और मारिया फ्रोजन एग्रो फूड् इंडस्ट्रीज में इनकम टैक्स (आईटी) की टीम का सर्च अभियान शनिवार दोपहर 76 घंटे बाद खत्म हो गया.आईटी टीम ने बुधवार सुबह 9 बजे बरेली में मारिया फ्रोजन एग्रो फूड इंडस्ट्रीज के एमडी हाजी शकील कुरैशी के पुराना शहर स्थित आवास, मोहनपुर गांव स्थित फैक्ट्री, चौकी चौराहा के ऑफिस, लखनऊ ऑफिस, डायरेक्टर सरफराज अहमद के आवास, रहबर फूड में छापा मारा था. इसके बाद टीम ने सर्च अभियान शुरू किया.टीम ने लगातार 76 घंटे तक सर्च अभियान किया.इसमें सभी जगह से काफी कागजों को कब्जे में लिया.

12:20 AM. 25 Dec 22 6:50 PM. 24 Dec

बरेली में पुलिसकर्मियों का रुपये बांटने का वीडियो वायरल, दो सब इंस्पेक्टर, और कांस्टेबल सस्पेंड,14 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के किला थाना क्षेत्र की गढ़ी चौकी के पुलिस कर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.इसमें पुलिस कर्मी रुपयों का बटवारा कर रहे हैं.इसके साथ ही अन्य आरोप प्रत्यारोप की भी बात सामने आ रही है.यह मामला पुलिस अफसरों के संज्ञान में आने के बाद जांच कराई गई.इसके बाद एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने शनिवार को जांच के बाद दो सब इंस्पेक्टर, एक सिपाही को सस्पेंड किया.इसके साथ ही चौकी के 14 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है. एसएसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है.

12:00 AM. 25 Dec 22 6:30 PM. 24 Dec

स्मृति ईरानी का कल एक दिवसीय अमेठी दौरा,10 बजे बीजेपी कार्यालय गौरीगंज पहुंचेगी

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी कल एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र आ रही हैं. कल सुबह 10 बजे स्मृति ईरानी बीजेपी कार्यालय गौरीगंज पहुंचेगी, और अटल बिहारी वाजपेई की जयंती में शामिल होंगी. दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट स्मृति ईरानी पहुंचेंगी.

12:00 AM. 25 Dec 22 6:30 PM. 24 Dec

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कल जाएंगे देवरिया, प्रांतीय अधिवेशन में करेंगे शिरकत

यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक कल देवरिया आएंगे. उपमुख्यमंत्री कल ABVP के 62 में प्रांतीय अधिवेशन में शिरकत करेंगे. सेंट्रल एकेडमी स्कूल सोन्दा में डिप्टी सीएम पहुंचेंगे.

12:00 AM. 25 Dec 22 6:30 PM. 24 Dec

यूपी CAA दंगा केस: निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने पर 86 लोग दोषी करार, हर एक से वसूले जाएंगे 4971 रुपये

यूपी के अमरोहा के करीब 86 लोगों ने सीएए प्रदर्शन में दोषी पाए गए हैं. उत्तर प्रदेश लोक और निजी सम्पत्ति क्षति वसूली, न्यायाधिकरण मेरठ ने इन सभी को दोषी करार घोषित किया है. अदालत ने इन लोगों से कुल 4 लाख 27 हजार 439 रुपए वसूलने का आदेश दिया है. यानी हर एक व्यक्ति से 4971 रुपये वसूले जाएंगे. गौरतलब है कि 20 दिसंबर 2019 को सीएए के खिलाफ हुए प्रदर्शन में लोगों ने सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया था. इस मामले में 21 दिसंबर 2019 को एफआईआर दर्ज हुई थी.

12:00 AM. 25 Dec 22 6:30 PM. 24 Dec

निकाय चुनाव की अधिसूचना पर फैसला सुरक्षित, 27 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में आज शीतकालीन अवकाश होने के बाद भी यूपी निकाय चुनाव मामले के लिए खुला. हाई कोर्ट में सुनवाई भी हो गई. हाईकोर्ट इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा है. अब अगली सुनवाई 27 दिसंबर को होगी. गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 12 दिसंबर को निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने पर अंतरिम रोक लगाई थी. यह मामला ओबीसी आरक्षण को लेकर फंसा रहा, जिसके लिए याचिका दाखिल की गई थीं. वैभव पांडेय और अन्य के नाम से दाखिल याचिका में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया गया है, जिसमें सर्वोच्च अदालत ने निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट का फॉर्म्युला अपनाने को कहा था. आरोप है कि सरकार ने बिना ट्रिपल टेस्ट के रैपिड टेस्ट के आधार पर आरक्षण तय कर दिया था.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >