UP Breaking News Live: लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, संदिग्ध गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
5:15 AM. 22 Jan 23 11:45 PM. 21 Jan

लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, संदिग्ध गिरफ्तार

लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी. देर रात मिली इस धमकी से हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ायी गयी, साथ ही पुलिस ने सविलांस की मदद से धमकी देने वाले का पता लगाना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक को मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है. पुलिस पूछताछ में जुटी है.

4:05 AM. 22 Jan 23 10:35 PM. 21 Jan

सुल्तानपुर में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

सुल्तानपुर में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत. मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया. ससुराल वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है. नगर कोतवाली के पांचोपीरन मोहल्ले का मामला बताया जा रहा है.

4:05 AM. 22 Jan 23 10:35 PM. 21 Jan

यूपी मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने  पीएम मोदी को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश के मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने मदरसा आधुनिकीकरण योजना के नवीनीकरण और केंद्र द्वारा शिक्षकों के भुगतान न करने के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा. मदरसा आधुनिकीकरण योजना का मार्च 2022 से नवीनीकरण नहीं किया गया है.

4:05 AM. 22 Jan 23 10:35 PM. 21 Jan

खुशी दुबे हुई रिहा

बिकरू हत्याकांड में आरोपित अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे के मामले में पॉक्सो कोर्ट में रजिस्ट्रार की सत्यापन रिपोर्ट दाखिल हो गई है. 30 महीने बाद खुशी दूबे जेल से रिहा हुई. खुशी दुबे को माती जेल से रिहा किया गया.

11:19 PM. 21 Jan 23 5:49 PM. 21 Jan

मौनी अमावस्या के दिन 1.90 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान

आज मौनी अमावस्या के दिन संगम तट एवं विभिन्न स्नान घाटों पर स्नान सुचारू रूप से चल रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शाम 4 बजे तक लगभग 1.90 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं.

10:14 PM. 21 Jan 23 4:44 PM. 21 Jan

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गरीबों को कंबल वितरित किए

लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कंबल वितरित किए. आलमबाग में डिप्टी सीएम पाठक ने कंबल वितरित किए हैं. ब्रजेश पाठक ने गरीबों,जरूरतमंदों को कंबल बाटे हैं.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >