UP Breaking News Live: सीएम योगी पर छाया फीफा वर्ल्ड कप का खुमार, टीवी पर फाइनल मैच देखते शेयर की तस्वीर

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
3:54 AM. 19 Dec 22 10:24 PM. 18 Dec

CM योगी ने फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखते हुए शेयर की तस्वीर

फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जा रहा है. खेल का जादू भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर भी बोल रहा है. अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को चियर करने के लिए लोग मैच शुरू होते ही टीवी खोलकर बैठे हुए हैं. इनमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने आवास पर वर्ल्ड कप फाइनल मैच देख रहे हैं. इसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. अपने ड्रॉइंग रूम में योगी आदित्यनाथ मैच का आनंद ले रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए ‘फीफा वर्ल्ड कप’ कैप्शन दिया है.

3:54 AM. 19 Dec 22 10:24 PM. 18 Dec

सीएम योगी को लिखा पत्र, वक्फ बोर्ड पर प्रशासक नियुक्त करने की मांग

यूपी हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिया एवं सुन्नी वक्फ बोर्ड पर प्रशासक नियुक्त करने की मांग की है. उन्होंने दोनों बोर्ड पर नियमानुसार काम न करने के आरोप लगाए हैं. मोहसिन रजा ने अपने पत्र में लिखा है कि बोर्ड का कर्तव्य है कि अपनी शक्तियों का प्रयोग वक्फ अधिनियम के अधीन इस प्रकार करे कि उसके अधीक्षण में आने वाले वक्फों को उचित रूप से अनुरक्षित, नियंत्रित और प्रशासित किया जा सके और उसकी आय का उपयोग उन उद्देश्यों अथवा आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के कल्याण के लिए किया जाए जिसके लिए वक्फ स्थापित किए गए हैं.

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण लगातार बने हुए हैं एवं इसकी आय का दुरुपयोग होने के कारण पसमांदा एवं आर्थिक रूप से पि��ड़े लोगों की मदद अब तक नहीं हो सकी है. दोनों बोर्डों की हालत भी अत्यंत गंभीर है. उन्होंने कहा कि अनियमितताओं को देखते हुए राज्य सरकार दोनों बोर्डों में किसी उच्च अधिकारी को प्रशासक नियुक्त कर अपने नियंत्रण में संचालित करे.

3:54 AM. 19 Dec 22 10:24 PM. 18 Dec

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. ये मुलाकात मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर हुई. इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं से संबंधित मांगपत्र सीएम योगी को सौंपा. प्रतिनिधि मंडल में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के अध्यक्ष राजेश चौहान, प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा समेत 9 नेता मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने किसानों को उनकी उचित समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है. मुलाकात के बाद हरिनाम सिंह ने कहा कि बहुत अच्छे माहौल में सीएम से मुलाकात हुई.

3:54 AM. 19 Dec 22 10:24 PM. 18 Dec

पीलीभीत में ट्रक ने बाइक सवार माता-प‍िता सह‍ित दो बच्‍च‍ियों को रौंदा

पीलीभीत में तेज रफ्तार ने पीलीभीत ज‍िले में रव‍िवार को माता प‍िता सह‍ित दो मासूम बच्‍च‍ियों की ज‍िंदगी छीन ली. हादसा बरखेड़ा में हुआ. ट्रक की टक्‍कर इतनी भीषण थी क‍ि चारो की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि चालक फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है.

3:54 AM. 19 Dec 22 10:24 PM. 18 Dec

उत्तर प्रदेश डोमेस्टिक टूरिज्म में देश में नंबर-1

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में हर प्रकार के पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं हैं. आज उत्तर प्रदेश डोमेस्टिक टूरिज्म में देश में नंबर-1 है. मुख्यमंत्री ने रविवार को 37वें इण्डियन एसोसिएशन आफ टुअर आपरेटर्स (IATO) के वार्षिक सम्मेलन के समापन समारोह में कहा कि धार्मिक पर्यटन के लिहाज से दुनिया की सबसे प्राचीनतम नगरी काशी हमारे उत्तर प्रदेश में है, जहां कोई भी पर्यटक हर हर महादेव का नारा लगाए बगैर नहीं रह सकता. काशी में एक वर्ष पहले जहां एक करोड़ सालाना पर्यटक आते थे, वहीं इस वर्ष सिर्फ सावन माह में एक करोड़ पर्यटक प्रदेश में आए हैं. उन्होंने कहा कि इसके अलावा अयोध्या भी इसी प्रदेश में है जहां हर भारतीय की पहुंचने और दर्शन करने की अभिलाषा रहती है. अयोध्या पहुंचकर कोई भी व्यक्ति जय श्रीराम बोले बगैर नहीं रह सकता.

5:58 PM. 18 Dec 22 12:28 PM. 18 Dec

गोरखपुर में स्कूल बस पलटने से पांच बच्चे घायल

गोरखपुर में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में स्कूल बस पलट गई. इस हादसे में पांच बच्चों के घायल होने की सूचना मिली है. हालांकि, राहत की बात ये है कि, बच्चों को हादसे में मामूली रूप से चोट आई हैं. फिलहाल, घायल बच्चों को अस्पताल भेज दिया गया है. सभी बच्चे देवरिया से तारामंडल घूमने जा रहे थे. घटना खोराबार क्षेत्र के फोरलेन की है.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >