UP Breaking News Live: गोरखपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 10000 का इनामी है घायल बदमाश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
1:01 AM. 18 Dec 22 7:31 PM. 17 Dec

गोरखपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 10000 का इनामी है घायल बदमाश

गोरखपुर, गोरखपुर के राजघाट थाने की पुलिस ने आज एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान घायल कर दिया है. बदमाश के ऊपर गैंगरेप और हत्या समेत छह मुकदमे दर्ज है. पुलिस ने उसके पास एक तमंचा एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है. गोरखपुर में शनिवार की सुबह पुलिस और बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. राजघाट पुलिस से खुद को घिरा देख गैंगरेप के आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया थी जिसके बाद जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लगी है. फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

1:00 AM. 18 Dec 22 7:30 PM. 17 Dec

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कूदे ‘रंग’ की ‘जंग’ में, किया ट्ववीट

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी ‘रंग’ की ‘जंग’ में कूद पड़े हैं. उन्होंने ट्वीट किया है कि ‘दिल हमारा तो भई मोहब्बत से गुलज़ार है… हमको तो हर रंग में दिखता प्यार-ही-प्यार है’ इसके साथ ही उन्होंने एक बच्चे की भगवा जैकेट पहने वीडियो भी ट्वीट किया है. वीडियो सपा कार्यालय का है.

1:00 AM. 18 Dec 22 7:30 PM. 17 Dec

प्रदेश के अधिकारी बने बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता: अखिलेश यादव

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को मैनपुरी में मीडिया से बातचीत में प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकारी बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं. इनसे जनता को न्याय की उम्मीद नहीं है. अधिकारी बीजेपी के नेता बनकर कार्य करेंगे तो न्याय कौन देगा.

10:27 PM. 17 Dec 22 4:57 PM. 17 Dec

अलीगढ़ में हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट गिरी, एक मजदूर की मौत, 4 घायल

अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज में रसिक टावर अपार्टमेंट में मजदूरों से भरी लिफ्ट गिर गयी. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी. जबकि 4 घायल हो गये. बताया जा रहा है कि रसिक टावर अपार्टमेंट की निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरों के लिये एक लिफ्ट लगी है. उसी के गिरने से यह हादसा हुआ है. इस हादसे में बैचेन (40) पुत्र असलम की मौत हुई है.

10:24 PM. 17 Dec 22 4:54 PM. 17 Dec

अलीगढ़ में मजदूरों से भरी लिफ्ट गिरी, एक की मौत, कई घायल

अलीगढ़ के रसिक टावर अपार्टमेंट में लिफ्ट गिरी. मजदूरों से भरी लिफ्ट गिरने से एक की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा दिया है. बता दें यह घटना अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके का है.

10:09 PM. 17 Dec 22 4:39 PM. 17 Dec

लखनऊ के यजदान बिल्डिंग हादसे से स्थानीय लोग आक्रोशित, देखें वीडियो

लखनऊ के बालू अड्डा स्थित अवैध यजदान बिल्डिंग के अचानक गिरने के मामले का वीडियो सामने आया है. स्थानीय लोगों में लखनऊ विकास प्राधिकरण व बिल्डिंग गिराने वाले ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश है. लोगों ने विरोध में सड़क भी जाम की.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >