UP Breaking News Live: बुनकरों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार की सौर ऊर्जा योजना देगी बिजली बिल से छुटकारा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
5:07 AM. 15 Jan 23 11:37 PM. 14 Jan

बुनकरों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार की सौर ऊर्जा योजना देगी बिजली बिल से छुटकारा

वाराणसी समेत यूपी के बुनकरों के लिए खुशखबरी है. अब उनको पारंपरिक बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ना ही बिजली के रेट बढ़ने पर उनकी आय में कमी होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुनकरों को सुविधा देने के लिए और विश्व के वस्त्र उत्पादन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. योगी सरकार पावर लूम बुनकरों को सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए अनुदान प्रदान कर रही है, जिससे बुनकरों की बिजली की बचत के साथ ही उनका खर्च भी कम होगा. बता दें कि ‘मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना’ के अंतर्गत सौर ऊर्जा संयंत्र अनुदान के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना में महिला बुनकरों को भी विशेष लाभ दिया जाएगा.

3:24 AM. 15 Jan 23 9:54 PM. 14 Jan

बरेली में ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के डांडिया गांव निवासी शेर सिंह के 20 वर्षीय बेटे अविनेश की टाह गांव में ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई. वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया. उसकी दबकर मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने बताया कि अविनेश एक ठेकेदार के पास काम करता था. ट्रैक्टर पर पाइप लाद कर कहीं जा रहा था. मृतक अविनेश ट्रैक्टर के ऊपर लदे पाइप के ऊपर बैठ गया. वह अचानक ट्रैक्टर के पहिए के नीचे गिर गया. उसी के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ठेकेदार मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी,लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची. उसकी मौत हो चुकी थी.पुलिस ने परिजनों को बुलाया.इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.

इसके अलावा शीशगढ़ थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी 47 वर्षीय राशिद अली की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने बताया कि राशिद अली सब्जी खरीदने साइकिल से मंडी गया था,वह वापस घर लौट रहा था.इसी दौरान गांव के पास ही उसकी साइकिल को तेजी से आ रही एक ई- रिक्शा ने टक्कर मार दी.इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.राहगीरों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा. इसके बाद परिजनों को सूचना दी.परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे.इसके बाद इलाज को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए.मगर, राशिद ने कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.

3:24 AM. 15 Jan 23 9:54 PM. 14 Jan

यूपी में निवेश शिखर सम्मेलन

डीएम नेहा जैन ने बताया प्रत्येक जनपद में जो निवेश शिखर सम्मेलन हो रहा है, वो हमारे जनपद में 6 फरवरी को हो रहा है. इसके अलावा 6 से 12 फरवरी के बीच लखनऊ महोत्सव और ताज महोत्सव के तर्ज पर कानपुर देहात का अपना एक 7 दिवसीय महोत्सव होने जा रहा है.

3:24 AM. 15 Jan 23 9:54 PM. 14 Jan

प्रयागराज में 33,554 करोड़ के निवेश पर लगेगी मुहर

प्रयागराज में 33,554 करोड़ के निवेश पर मुहर लगेगी. मंत्री नन्दी की मौजूदगी में निवेश पर मुहर लगेगी. कल आयोजित रोड शो में शामिल होंगे कई उद्यमी. 7 हजार से अधिक लोगों को रियोजनाओं में मिलेगा काम. 22,500 करोड़ की लागत से स्थापित ग्रीन अमोनिया प्लांट होगा.

12:50 AM. 15 Jan 23 7:20 PM. 14 Jan

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू, पंखुड़ी पाठक ने किया लांच

यूपी कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने शनिवार से डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू कर दिया. सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश आज़म वारसी ने बताया कि सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन पंखुडी पाठक ने डिजिटल सदस्यता अभियान को लॉन्च किया है. इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के आम जनमानस जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम इत्यादि पर दिन रात अपनी स्वेच्छा से भारत के संविधान, एकता, भाइचारे, सत्य की लड़ाई लड़ते हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग से संगठनात्मक रूप से जुड़ने का अह्वाहन किया गया है. इच्छुक व्यक्ति को जुड़ने के लिये गूगल फार्म जारी किया गया है. यह डिजिटल प्लेटफार्म फेसबुक पेज इंडियन नेशनल कांग्रेस उत्तर प्रदेश, टि्वटर हैंडल INCUttarPradesh पर उपलब्ध है.

12:02 AM. 15 Jan 23 6:32 PM. 14 Jan

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार पर लगाए 25 हजार रुपये जुर्माना

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. क्योंकि यूपी सरकार ने 7 साल से लंबित एक मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल नहीं किया. मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और न्यायाधीश बृज राज सिंह की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता गुरु प्रसाद की जनहित याचिका पर आदेश दिया.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >