UP Breaking News Live: प्रतापगढ़ में दीवार गिरने से मासूम की मौत, 4 लोग घायल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
3:20 AM. 12 Jan 23 9:50 PM. 11 Jan

बरेली में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों की फायरिंग में तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार शाम जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग हो गई. इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, जबकि कई लोग घायल हैं. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. बरेली के साथ ही बदायूं सीमा के थाना दातागंज की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस तीनों शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं. इसके साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में पुरानी गैंगवार बताई जा रही है. यह गांव रामगंगा और गंगा नदियों के बीच कटरी की है, जो फरीदपुर थाना क्षेत्र, और बदायूं की सीमा पर है.यह फायरिंग घंटों चली.इसमें मरने वालों की पहचान सरदार परमवीर सिंह, देवेंद्र सिंह व एक अन्य के रूप में हुई है.इसके साथ ही सुरेश सिंह समेत दो घायल हुए हैं.फायरिंग का आरोप सुरेश प्रधान के गुट पर है.करीब एक हजार बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. दो दिन पहले ही फरीदपुर के तहसीलदार ने करीब 53 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था.इसके बाद से ही तनाव था.घटना के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए हैं.मामले की जांच चल रही है.

3:20 AM. 12 Jan 23 9:50 PM. 11 Jan

प्रतापगढ़ में दीवार गिरने से मासूम की मौत, 4 लोग घायल

प्रतापगढ़ में दीवार गिरने से मासूम की मौत हो गई. जबकि हादसे में 4 लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार अलाव तापने के दौरान कच्ची दीवार गिर गई. घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला दिलीपपुर के सरखेलपुर गांव का है.

3:20 AM. 12 Jan 23 9:50 PM. 11 Jan

पीएम मोदी 13 जनवरी को दिखाएंगे दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एम.वी. गंगा विलास को हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को वाराणसी-डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एम.वी. गंगा विलास को हरी झंडी दिखाएंगे.

3:20 AM. 12 Jan 23 9:50 PM. 11 Jan

मुख्यमंत्री योगी राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने आनंदीबेन को “सनातन धर्म” नामक पुस्तक भेंट की.

1:29 AM. 12 Jan 23 7:59 PM. 11 Jan

लखनऊ में कक्षा 8 तक के स्कूल 14 जनवरी तक रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किये निर्देश

लखनऊ में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने नया आदेश जारी किया है. नये आदेश के तहत कक्षा 8 तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे. कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी. ऑनलाइन व्यवस्था ना होने पर ऐसे विद्यार्थियों के लिए अवकाश रखा जाएगा.

कक्षा 10 और कक्षा 12 के जिन विद्यार्थियों के प्री बोर्ड या प्रैक्टिकल एग्जाम हैं, उन्हें विद्यालय बुलाया जाएगा लेकिन स्कूलों को उन्हें ठंड से बचाने के विशेष प्रबंध करने होंगे.

प्रत्येक क्लास में ठंड से बचने के लिए हीटर लगाने होंगे

प्रैक्टिकल क्लासेस और एग्जाम्स के लिए विद्यार्थियों को खुले में नहीं बैठाया जाएगा

विद्यार्थियों के यूनिफार्म पहनने की बाध्यता नहीं होगी, कोई भी गर्म कपड़े पहन कर बच्चे स्कूल आ सकते हैं.

12:26 AM. 12 Jan 23 6:56 PM. 11 Jan

आप सांसद संजय सिंह समेत छह आरोपियों को तीन माह की सजा

सुल्तानपुर कोर्ट ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व विधायक अनूप संडा समेत 6 लोगों को सड़क जाम करने के मामले में दोषी ठहराते हुए तीन माह की सजा सुनाई है.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >