Weather Updates Live: UP में आज भी मेहरबान रहेगा मानसून, जारी रहेगी रिमझिम बारिश, जानें अपने जिले का हाल

Weather Updates Live: मौसम विभाग ने प्रदेश के 36 जिलों में येलो अलर्ट, जबकि 9 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे में अब जुलाई के पहले सप्ताह तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

2:22 PM. 1 Jul 22 8:52 AM. 1 Jul

गाजियाबाद में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Weather Updates Live: दिल्ल से सटे यूपी के गाजियाबाद में आज सुबह से ही हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है. शहर में रिमझिम बारिश और ठंडी हवा के चलते मौसम सुहावना हो गया है.

12:35 PM. 1 Jul 22 7:05 AM. 1 Jul

राजधानी में जारी है बारिश का सिलसिला

Weather Updates Live: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 29 जून से बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 36 जिलों में येलो अलर्ट, जबकि 9 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे में अब जुलाई के पहले सप्ताह तक इसी तरह हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. राजधानी लखनऊ में बीते दिन हुई रिमझिम बारिश के बाद आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है.

12:35 PM. 1 Jul 22 7:05 AM. 1 Jul

यूपी में 2 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

Weather Updates Live: मौसम विभाग के अनुसार,पंजाब से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक चलने वाली एक पश्चिम-पूर्वी ट्रफ शुक्रवार तक सक्रिय रहेगी और उसके बाद इसके कम होने की उम्मीद है. इसके तहत, 1 जुलाई को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ छिटपुट बिजली गिरने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 2 जुलाई तक 100 मिमी से अधिक बारिश संभव है.

मुख्य बातें

Weather Updates Live: मौसम विभाग ने प्रदेश के 36 जिलों में येलो अलर्ट, जबकि 9 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे में अब जुलाई के पहले सप्ताह तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >