उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 25 श्रद्धालुओं की मौत, मोदी-योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़े सड़क हादसे की खबर है. बताया जा रहा है कि जिले के घाटमपुर इलाके में उन्नाव से लौट रहे तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गयी. जिसमें 25 लोगों की मौत हो गयी.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़े सड़क हादसे की खबर है. बताया जा रहा है कि जिले के घाटमपुर इलाके में उन्नाव से लौट रहे तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर की ट्रॉली तालाब में गिर गयी. जिसमें 25 लोगों की मौत हो गयी. जबकि इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. यह जानकारी पुलिस ने दी है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है. बताया जा रहा है ट्रॉली में कुल 50 लोग सवार थे.

बकेवर से दर्शन कर घर लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताब‍िक, श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर बकेवर से दर्शन कर घर लौट रहे थे. रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई.

Also Read: Viral Video: उत्तर प्रदेश में आसमान में दिखी रहस्यमयी लाइट, ऐसा लगा आकाश में चल रही है ट्रेन

पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

कानपूर सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की.

कानपुर हादसे में मृतकों की सूची

1. मिथलेश 50वर्ष – पति रामसजीवन

2. केशकली पति देशराज

3. किरन &/ पिता शिवनारायण

4. पारुल पिता रामाधर

5 – अंजली W/O रामसजीवन

6 – रामजानकी &/छिद्दू

7 – लीलावती पति रामदुलारे

8 – गुड़िया पति संजय

9 – तारा देवी पति टिल्लू

10 – अनिता देवी पति बीरेंद्र सिंह

11 – सान्वी पिता कल्लू

12- शिवम पिता कल्लू

13 – नेहा पिता सुंदरलाल

14 – मनिसा पिता रामदुलारे

15- ऊसा पति ब्रजलाल

16- गीता सिंह पति शंकर सिंह

17 – रोहित पिता रालदुलारे

18- रवी पिता शिवराम

19 – जयदेवी पति शिवराम

20 – मायावती पति रामबाबू

22 सुनीता पिता प्रहलाद

23 – सिवानी पिता स्व रामखिलावन

24 – फूलमती पति स्व सियाराम

25 – रानी पति रामशंकर

योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, इस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा मृतकों के परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, जनपद कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक है. जिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >