UP की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने क‍िया 7 आईएएस अफसरों का ताबदला, सेल्वा कुमारी जे बनीं मेरठ की मंडलायुक्त

उत्‍तर प्रदेश शासन की ओर से यह एक बार फ‍िर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. इनमें मेरठ और बरेली के मंडलायुक्त बदले गए हैं. आइएएस सेल्वा कुमारी जे को बरेली से मेरठ की मंडलायुक्त न‍ियुक्‍त क‍िया गया है. वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चित्रकूट पूजा यादव को सीडीओ रायबरेली बनाया गया है.

UP IAS Transfer Today: उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने शुक्रवार को सात आईएएस अफसरों के तबादले कर द‍िए. शासन की ओर से यह एक बार फ‍िर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. इनमें मेरठ और बरेली के मंडलायुक्त बदले गए हैं. आइएएस सेल्वा कुमारी जे को बरेली से मेरठ की मंडलायुक्त न‍ियुक्‍त क‍िया गया है. वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चित्रकूट पूजा यादव को सीडीओ रायबरेली बनाया गया है.

इन अध‍िकार‍ियों का क‍िया गया ट्रांसफर

  1. सीईओ नोएडा और एमडी नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन रितु माहेश्वरी को सीईओ ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त चार्ज द‍िया गया है.

  2. बरेली की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे को मेरठ की मंडलायुक्त बनाया गया है.

  3. सेल्वा कुमारी जे की जगह पर अब आईसीडीएस निदेशक सारिका मोहन को बरेली का नया मंडलायुक्त बनाया गया है

  4. सचिव महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार अनामिका सिंह को निदेशक आईसीडीएस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

  5. सीडीओ मुरादाबाद आनंद वर्धन को एसीईओ ग्रेटर नोएडा के पद पर भेजा गया है.

  6. सीडीओ रायबरेली प्रभास कुमार का तबादला एसीईओ नोएडा के पद पर क‍िया गया है.

  7. ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चित्रकूट पूजा यादव को सीडीओ रायबरेली बनाया गया है.

Also Read: सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने 332 आबकारी आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, दावा- जेल में बंद हैं शराब माफ‍िया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >