UP Panchayat Election Results 2021 : पीएम मोदी के इलाके में 32 में से सिर्फ 5 सीटें ही जीत पाई बीजेपी

UP Gram Panchayat Election Results 2021, Uttar Pradesh Panchayat Election/Chunav Result 2021 Live Updates : उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है. इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशियों का दम दिख रहा है. पार्टी प्रत्याशियों पर ये भारी पड़ रहे हैं. कोरोना संकट और गाइडलाइंस के बीच सभी सेंटर्स पर वोटों की गिनती सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है.

Live Updates
10:12 PM. 3 May 21 10:12 PM. 3 May

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा को झटका, मात्र 8 सीटें मिलीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. जिला पंचायत चुनाव में 34 सीटों में से मात्र 8 सीटें ही भाजपा की झोली में आयी हैं. वहीं, समाजवादी पार्टी को 14, बसपा को 5, अपना दल को 3 और आम आदमी पार्टी को 1 सीट मिली है. जबकि, 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं.

10:12 PM. 3 May 21 10:12 PM. 3 May

मैनपुरी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गयीं मुलायम सिंह की भतीजी संध्या यादव

समाजवादी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुईं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह की भतीजी और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या यादव मैनपुरी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गयी हैं. समाजवादी पार्टी के प्रमोद यादव ने उन्हें शिकस्त दी है.

10:12 PM. 3 May 21 10:12 PM. 3 May

पूर्व एमएलसी की पत्नी ने जीता जिला पंचायत सदस्य का चुनाव

उन्नाव में पूर्व एमएलसी स्व अजीत सिंह की पत्नी शकुन सिंह ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत लिया है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पुष्पा वर्मा को करीब 27 सौ मतों से शिकस्त दी है. मालूम हो कि बीजेपी ने यहां से पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उनका टिकट रद्द कर दिया था.

10:12 PM. 3 May 21 10:12 PM. 3 May

2015 की मिस इंडिया रनर अप रहीं दीक्षा सिंह को बीजेपी नेता रहे स्व राजमणि सिंह की भतीजी नगीना सिंह ने हराया 

जौनपुर जिला पंचायत चुनाव में साल 2015 की मिस इंडिया रनर अप रहीं दीक्षा सिंह चुनाव हार गयी हैं. जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी दीक्षा सिंह वॉर्ड नंबर-26 से चुनावी मैदान में थी. उन्हें बीजेपी नेता रहे स्व राजमणि सिंह की भतीजी नगीना सिंह ने करीब दो हजार मतों से हरा दिया है.

10:12 PM. 3 May 21 10:12 PM. 3 May

गोरखपुर में जिला पंचायत की 68 सीटों में से 25 सीटों पर निर्दलीय आगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में निर्दलीय प्रत्याशी परचम फहरा रहे हैं. जिला पंचायत की 68 सीटों में से 25 सीटों पर निर्दलीय, 20 सीटों पर बीजेपी, 13 सीटों पर सपा और 4 सीटों पर बीएसपी उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए हैं.

10:12 PM. 3 May 21 10:12 PM. 3 May

निमधा से जीतीं ग्राम प्रधान की बिगड़ी तबीयत, निधन

कानपुर के घाटमपुर प्रखंड की निमधा ग्राम पंचायत से प्रधानपद का ताज पहननेवाली मालती की. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सुबह मौत हो गयी. कुछ ही घंटे पहले. जीत में मिलीं खुशियां मातम में बदल गयीं. अब निमधा ग्राम पंचायत का दुबारा चुनाव होगा.

10:12 PM. 3 May 21 10:12 PM. 3 May

बलिया में नेता प्रतिपक्ष समेत कई दिग्गजों के रिश्तेदार हारे

बलिया में उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी, बीजेपी विधायक धनंजय कनौजिया, बीजेपी के पूर्व सांसद हरिनारायण, सपा नेता और पूर्व मंत्री शारदा नंद अंचल, बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बब्बन राजभर, बीजेपी नेता और सांसद नीरज शेखर और बीएसपी नेता व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के रिश्तेदारों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. जानकारी के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के बेटे रंजीत चौधरी, विधायक धनंजय कनौजिया की मां सूर्यकुमारी देवी, बीजेपी के पूर्व सांसद हरिनारायण के बेटे अटल राजभर, सपा नेता शारदा नंद अंचल के पौत्र विनय प्रकाश, बीजेपी नेता व पूर्व सांसद बब्बन राजभर के भाई लल्लन राजभर, बीजेपी सांसद नीरज शेखर के रिश्तेदार आलोक सिंह, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के बेटे आनंद चौधरी चुनाव में हार गये हैं.

10:12 PM. 3 May 21 10:12 PM. 3 May

छह सीटों पर निर्दलीयों ने लहराया परचम

उरई की 25 जिला पंचायत सीटों में से 6 पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की. इसमें अधिकतर भाजपा और दूसरी पार्टियों के बागी हैं. बसपा सात सीटें लेकर सबसे आगे रही, जबकि बीजेपी को 6 सीटों पर जीत मिली है.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

हापुड़ के वार्ड नंबर एक में बसपा प्रत्याशी की जीत

हापुड़ जिले में वार्ड नंबर एक में बसपा के प्रत्याशी रविंद्र बिल्लू ने भाजपा के डॉ मगन को 4221 मतों से मात देकर जीत का परचम लहराया. पहली सीट के नतीजे घोषित होने से 18 वार्डों के प्रत्याशियों में बैचनी बढ़ गई है.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

बागी व निर्दलीय प्रत्याशी दिखा रहे दम

यूपी पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों का दम दिख रहा है. ये पार्टी प्रत्याशियों पर भारी पड़ रहे हैं. पंचायत चुनाव में बागी व निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज कर रहे हैं.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

सीडीओ शिपू गिरि ने चुनावी ड्यूटी से गायब रहने वाले सभी कर्मचारियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है. साथ ही उन्होंने विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा है. इन सभी कर्मचारियों ने पिछले दिनों तीन दिनों तक हुए प्रशिक्षण में भाग लिया था, लेकिन मतगणना शुरू होने के ऐन वक्त पर ये गायब हो गए. सुबह आठ बजे जब कर्मचारियों का नाम मतगणना स्थल पर पुकारा गया तो ये सभी गायब थे.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

रायबरेली के जिला पंचायत में निदर्लीयों का दिखा दम

रोहनिया से कंचन सरोज जीती

डीह से बीजेपी प्रत्याशी शेर बहादुर शेरा जीते

डलमऊ से कांग्रेस के अशोक यादव जीते

ऊंचाहार से निर्दलीय शैलेन्द्र गुप्ता जीते

रोहनिया से निर्दलीय प्रत्याशी रंजना चौधरी जीती

दीन शाह गौरा से कांग्रेस की महिला उम्मीदवार अनीता जीती

दीन शाह गौरा से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष सिंह जीती

सलोन से अपना दल की किरण रावत जीती

सलोन से अयोध्या प्रसाद जीते

जगतपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सिंह राना जीते

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

रायबरेली में जिला पंचायत में समाजवादी पार्टी का दबदबा

रायबरेली के जिला पंचायत में सपा का दबदबा रहा. निर्दलीय सदस्यों पर भी जनता ने भरोसा जताया. अब तक 20 वार्ड के नतीजे घोषित हुए हैं.

शिवगढ़ से निर्दलीय विनय वर्मा जीते

लालगंज से निर्दलीय आशीष यादव जीते

महराजगंज से सपा के विक्रांत अकेला जीते

खीरों से निर्दलीय यदुवेन्द्र प्रताप सिंह विजयी

डलमऊ से कंग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र यादव जीते

हरचंदपुर से सपा उम्मीदवार शिवदेवी जीते

राही से सपा प्रत्याशी उदय यादव विजयी

राही से सपा प्रत्याशी उदयराज यादव जीते

हरचंदपुर से निर्दलीय उम्मीदवार राम कुमार कोरी जीते

अमावां से कांग्रेस की आरती सिंह जीती

सताव से निर्दलीय प्रत्याशी शीतला नाउ विजयी

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

बदायूं में 714 ग्राम प्रधान, 850 बीडीसी घोषित

बदायूं में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की काउंटिंग जारी है. अभी तक 714 ग्राम प्रधान और 850 बीडीसी सदस्य घोषित हो चुके हैं. इन्हें प्रमाण पत्र भी दिए जा चुके हैं.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

जीत का जश्न मनाने पर प्रधान के खिलाफ एफआईआर

सहारनपुर में जीत का जश्न मना रहे प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. पुलिस ने प्रधान सहित समर्थकों पर प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस गिरफ्तारी में जुट गयी है.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

जारी है वोटों की गिनती, विजय जुलूस पर प्रतिबंध 

उत्तर प्रदेश में चार चरणों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर काउंटिंग लगातार दूसरे दिन जारी है. राज्य के 75 जिलों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर चुनाव संपन्न हुए थे. जिला पंचायत चुनाव के नतीजों पर सभी की नजर है, क्योंकि राजनीतिक पार्टियों ने अपने कैंडिडेट उतारे थे. इस बार रिजल्ट के बाद विजय जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध है. कर्फ्यू मंगलवार सुबह तक लागू रहेगा.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

तीनों वार्डों में बीजेपी उम्मीदवारों को मिली शिकस्त

मैनपुरी में जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव में भाजपा को कुरावली ब्लॉक में करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस ब्लॉक में जिप सदस्य के तीन पद थे. तीनों ही पदों पर बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

24 घंटे बाद भी काउंटिंग पूरी नहीं

हरदोई जिले के 19 विकास खंडों में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की काउंटिंग की रफ्तार काफी सुस्त है. 24 घंटे बीतने के बाद भी 50 फीसदी मतगणना पूरी नहीं हो सकी है.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

29 घंटे बाद भी काउंटिंग जारी

फतेहपुर के 13 मतगणना स्थलों पर 29 घंटे बाद भी वोटों की गिनती जारी है. 38 फीसदी ग्राम प्रधान और 54 फीसदी बीडीसी के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं. जिला पंचायत सदस्य का एक भी रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है. भाजपा सात, सपा पांच और बसपा तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

22 सीटों पर आगे चल रही सपा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में समाजवादी पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी केवल 6 सीटों पर आगे चल रही है. 12 सीटों पर निर्दलीय व बहुजन समाजवादी पार्टी आगे है. जनपद में जिला पंचायत सदस्य के कुल 40 सीट हैं.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

117 गांवों की मतगणना जारी

उन्नाव में पंचायत चुनाव की मतगणना 28 घंटे बाद भी पूरी नहीं की जा सकी है. इस जिले के 1029 गांवों में से 912 गांव की मतगणना पूरी कर ली गई है. शेष 117 गांवों की मतगणना जारी है.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

कांग्रेस ने मैनपुरी में चखा जीत का स्वाद

उत्तर प्रदेश में जनाधार खोज रही कांग्रेस ने मैनपुरी में लंबे समय के बाद जीत का स्वाद चखा है. मैनपुरी में जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुमन यादव को 490 वोटों के अंतर से हरा दिया.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

ड्यूटी से गायब हुए कर्मचारी

मतदान से गायब रहने के बाद तमाम कर्मचारी मतगणना ड्यूटी से भी गायब हो गए. रविवार को मतगणना शुरू होने के वक्त अलग-अलग विभागों के 66 कर्मचारी मतगणना स्थल पर नहीं पहुंचे. इन कर्मचारियों के ड्यूटी से गायब होने के कारण रिजर्व ड्यूटी वाले कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

ये हैं शुरुआती रुझान

शुरूआती रूझानों के आधार पर माना जा रहा है कि जिला पंचायत की यदि 70 फीसदी सीटें भाजपा जीत जाती है तो अधिकतर जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पर पार्टी की जीत आसान हो जाएगी.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

पार्टी की उम्मीदों के अनुकूल रिजल्ट

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के प्रभारी विजय बहादुर पाठक के अनुसार रात दस बजे तक करीब आठ सौ जिला पंचायत वार्डों के रूझानों की जानकारी मिली थी. रूझान पार्टी की उम्मीदों के अनुकूल दिख रहे हैं.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

बीजेपी ने लगाया था पूरा जोर

आपको बता दें कि बीजेपी ने जिला पंचायत की सभी 3052 सीटों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारे थे. जीत हासिल करने के लिए व्यापक तैयारी के साथ पार्टी ने काम भी किया था. पहले चरण के मतदान के बाद कोरोना के भयावह प्रसार के बाद तैयारियां बाधित हुईं तो भाजपा के बड़े नेताओं ने वर्चुअली बैठकों के माध्यम से अपनी तैयारी को रफ्तार दी थी.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

आज दोपहर तक रिजल्ट आने की उम्मीद

पंचायत चुनाव में जिस तैयारी के साथ बीजेपी मैदान में उतरी थी. मतगणना के शुरूआती रूझानों से उसके नतीजे आते नजर आ रहे हैं. कल रविवार रात दस बजे तक भाजपा खेमे में जिलों से पहुंची सूचना के आधार पर दावा किया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य की 70 फीसदी सीटों पर भाजपा को जीत मिल सकती है. आज सोमवार दोपहर तक रिजल्ट आ जाने की उम्मीद है.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

विधायक की भाभी भी हार गईं चुनाव

यूपी के बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अजय सिंह की भाभी कविता सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

कैबिनेट मंत्री के भतीजा चुनाव हारे

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री के भतीजे गांव में प्रधान पद का चुनाव हार गए. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ने मंत्री के भतीजे को 201 वोटों से हरा दिया.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

चुनाव परिणाम से हैरत में सियासतदां

यूपी पंचायत चुनाव ने सत्ता और विपक्ष के कई विधायकों और सांसदों के साथ-साथ मंत्रियों तक को हैरत में डाल दिया है. ये दिग्गज अपने गांव में ही अपने परिवार के सदस्य को प्रधान तो छोड़िए, पंचायत सदस्य का चुनाव तक नहीं जीता सके.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

प्रधान की मौत, 9 मई को दोबारा चुनाव

सरोजनीनगर के भदोई गांव में दोबारा चुनाव होना है. यहां प्रधान की मौत हो जाने के कारण दोबारा चुनाव कराए जा रहे हैं. शनिवार को नामांकन हो गया. अब नौ मई को इस ग्राम पंचायत के लिए मतदान होगा. शेष 493 ग्राम पंचायतों का रिजल्ट आज सोमवार तक आ जाने की पूरी उम्मीद जतायी जा रही है.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

176 ग्राम प्रधानों को मिली जीत

मतगणना के पहले दिन यानी रविवार को कुल 176 ग्राम पंचायतों के मुखिया तय हो गए. इनमें चिनहट के 10, बीकेटी के 19, माल के 37, मलिहाबाद के 20, काकोरी के 15, सरोजनीनगर के 11, मोहनलालगंज के 32, गोसाईंज के 32 ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इसके अलावा 1399 ग्राम पंचायत सदस्यों और 118 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नाम घोषित कर दिए गए हैं.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

कहां से कौन उम्मीदवार है आगे

वार्ड संख्या 1 चिनहट शशिपाल
वार्ड संख्या 2 बीकेटी अनीता
वार्ड संख्या 3 बीकेटी रामपाल
वार्ड संख्या 4 बीकेटी कुलदीप
वार्ड संख्या 5 बीकेटी विजय कुमार
वार्ड संख्या 6 बीकेटी-माल सुनीता रावत
वार्ड संख्या 15 सरोजनीनगर पलक रावत
वार्ड संख्या 16 सरोजनीनगर कैप्टन यादव
वार्ड संख्या 17 सरोजनीनगर किरण सिंह
वार्ड संख्या 18 मोहनलालगंज गरिमा सिंह आनन्द
वार्ड संख्या 19 मोहननलालगंज अमरेन्द्र कुमार
वार्ड संख्या 20 मोहनलालगंज आशुतोष सिंह
वार्ड संख्या 21 मोहनलालगंज अरुण कुमार

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

आज आ जायेंगे नतीजे

एडीएम वित्त एवं राजस्व विपिन कुमार मिश्रा ने जानकारी दी है कि मतगणना रविवार को समय पर शुरू हुई थी. बैलेट पेपर की गिनती में समय अधिक लगता है. आशा करते हैं कि सोमवार तक नतीजे आ जाएंगे.

2:43 PM. 3 May 21 2:43 PM. 3 May

मामूली बढ़त

जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर मतगणना आगे बढ़ने तक मुकाबला रोचक हो गया है. जिला पंचायत की 25 सीटों में से 13 के रुझान आने शुरू हो गए. कई प्रत्याशियों ने नजदीकी उम्मीदवार से कुछ ने मामूली बढ़त बना ली है. रात ढलने के साथ ही बैलेटों की गिनती में भी कुछ तेजी नजर आई.

10:03 AM. 3 May 21 10:03 AM. 3 May

यूपी के 75 जिलों में 3051 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आज आ रहे हैं. इसमें प्रदेश के 58,189 ग्राम पंचायतों, 732563 ग्राम पंचायत सदस्य, 75855 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) सहित यूपी के सभी 75 जिलों में 3051 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है.

मुख्य बातें

UP Gram Panchayat Election Results 2021, Uttar Pradesh Panchayat Election/Chunav Result 2021 Live Updates : उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है. इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशियों का दम दिख रहा है. पार्टी प्रत्याशियों पर ये भारी पड़ रहे हैं. कोरोना संकट और गाइडलाइंस के बीच सभी सेंटर्स पर वोटों की गिनती सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >