UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान का सिलसिला लगातार जारी है. चौथे चरण के चुनाव में राजधानी लखनऊ की भी 9 सीटों पर वोटिंग चल रही है. इस क्रम में प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा और उनकी पत्नी फौजिया मोहसिन ने लखनऊ में वोट डाला. इस मौके पर मोहसिन रजा भगवा कुर्ते में नजर आए.
लखनऊ में वोट डालने के बाद यूपी के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि, ‘आज यूपी अपराध और आतंकवाद मुक्त है. हर कोई सुरक्षित महसूस करता है. लोगों को रोजगार मिल रहा है. हमने यूपी की अर्थव्यवस्था को नंबर 2 बनाया है और इसे नंबर 1 भी बनाएंगे और लोग उसी के लिए वोट कर रहे हैं. हम बना रहे हैं सरकार.’
पीएम मोदी ने मतदाताओं से किया वोटिंग का आग्रहचौथे चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है. पीएम मोदी अपील करते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान करें.
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, ‘उ.प्र. विधान सभा चुनाव-2022 का आज चतुर्थ चरण है. भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त प्रदेश के लिए, विकासयुक्त और सुरक्षायुक्त अपने सपनों का उत्तर प्रदेश बनाने के लिए सभी सम्मानित मतदाता गण अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. अतः ध्यान रहे… पहले मतदान फिर जलपान
Also Read: Lakhimpur kheri Chunav 2022 Live: लखीमपुर खीरी की 8 सीटों पर मतदान शुरू, वोटिंग के लिए पहुंचने लगे लोग अमित शाह ने की बढ़चढ़कर मतदान की अपीलवहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में आज चौथे चरण का मतदान है, मैं सभी मतदाताओं से इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील करता हूं. आपका एक वोट प्रदेश के करोड़ों गरीबों के सम्मान व अधिकार की रक्षा करने के साथ-साथ प्रदेश को भय, भ्रष्टाचार और माफियाओं के आतंक से मुक्त बनाए रखने में अहम योगदान देगा.
चौथे चरण में 624 उम्मीदवार मैदान मेंविधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 23 फरवरी यानी आज पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं.
बीजेपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 59 में से 51 सीटें जीतीवर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में इन 59 में से 51 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी. इसके अलावा सपा को चार, बसपा को तीन और भाजपा के सहयोगी अपना दल-सोनेलाल को एक सीट मिली थी. चौथे चरण का चुनाव प्रचार काफी ‘हाई वोल्टेज’ वाला रहा और सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार कार्य में अपनी पूरी ताकत झोंक दी.
इन उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव परचौथे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है उनमें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक (लखनऊ कैंट), मंत्री आशुतोष टंडन (लखनऊ पूर्वी) पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा (सरोजिनी नगर), उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल (हरदोई) शामिल हैं. इसके अलावा नेहरू-गांधी परिवार का ‘गढ़’ माने जाने वाले रायबरेली में भी चौथे चरण में मतदान हो रहा है. यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई आदिती सिंह एक बार फिर मैदान में हैं.
9 जिलों की 59 सीटों पर मतदानचौथे चरण में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 16 सीटों सहित 59 सीटों पर 23 फरवरी यानी आज मतदान हो रहा है. इनमें- पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर (सु), बीसलपुर, पलिया, निघासन, गोला गोकरननाथ, श्रीनगर (सु), धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता (सु), मोहम्मदी, महोली, सीतापुर, हरगांव (सु), लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली (सु), मश्रिखि (सु), सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ (सु), सांडी (सु), बिलग्राम-मल्लांवा, बालामऊ (सु), संडीला, बांगरमऊ, सफीपुर (सु), मोहान (सु), उन्नाव, भगवंतनगर, पुरवा, मलीहाबाद (सु), बक्शी का तालाब, सरोजनीनगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ मध्य, लखनऊ कैंट, मोहनलालगंज (सु), बछरांवा (सु), हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार, तिंदवारी, बबेरू, नरैनी (सु), बांदा, जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, अयाहशाह, हुसैनगंज व खागा (सु) सीट शामिल है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP election News) की ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज और पीलीभीत (Pilibhit News), लखीमपुर खीरी (Lakhimpur News), सीतापुर (Sitapur News), हरदोई (Hardoi News), उन्नाव (Unnao News), लखनऊ (Lucknow News), रायबरेली (Raibareli), बांदा (Banda News), फतेहपुर (Fatehpur News) में हो रहे मतदान की हर जानकारी के लिए prabhatkhabar.com लॉगइन करें.
