Etah Election results 2022: एटा में BJP ने किया क्लीन स्वीप, चारों विधानसभा सीटों पर लहराया जीत का परचम

Etah Election results 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित हो चुके हैं.

Etah Election results 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इसी सिलसिले में एटा की 4 सीटों का भी ब्यौरा भी सामने आ चुका है. एटा में BJP ने चारों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है.

एटा में BJP ने किया क्लीन स्वीप

  • एटा सदर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी विपिन कुमार डेविड ने जीत दर्ज की है. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह को हार का सामना करना पड़ा है.

  • अलीगंज से बीजेपी के सत्यपाल सिंह राठौर 2700 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने सपा उम्मीदवार रामेश्वर सिंह यादव को मात दी है.

  • मारहरा सीट से बीजेपी के वीरेंद्र सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी के अमित गौरव ‘टीटू’ को 1107 वोटों से मात दी है.

  • जलेसर में बीजेपी के प्रत्याशी संजीव कुमार ने जीत दर्ज की है. उन्होंने सपा उम्मीदवार रणजीत सुमन को हराया है.

एटा जिले की विधानसभा सीटें

  • एटा

  • अलीगंज

  • मारहरा

  • जलेसर

एटा विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- विपिन वर्मा डेविड

  • सपा- जुगेंद्र सिंह यादव

  • बसपा- अजय सिंह

  • कांग्रेस- गुंजन मिश्रा

  • मतदान प्रतिशत- 59.80

अलीगंज विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- सत्यपाल सिंह राठौर

  • सपा- रामेश्वर सिंह यादव

  • बसपा- साऊद अली खान ऊर्फ जुनैद मियां

  • कांग्रेस- सुभाष चंद्रा

  • मतदान प्रतिशत- 66.78

मारहरा विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- वीरेंद्र वर्मा

  • सपा- अमित गौरव ‘टीटू’

  • बसपा- योगेश कुमार

  • कांग्रेस- तारा राजपूत

  • मतदान प्रतिशत- 66.78

जलेसर विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- संजीव कुमार दिवाकर

  • सपा- रणजीत सुमन

  • बसपा- आकाश सिंह

  • कांग्रेस- नील‍िमा राज

  • मतदान प्रतिशत- 67.98

जानिए 2017 में एटा जिले में किस पार्टी का था दबदबा

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में एटा की सभी 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा था.

2017 में किस पार्टी का कब्जा था और कौन थे विधायक

  • एटा: भाजपा से विपिन कुमार डेविड विधायक चुने गए थे.

  • अलीगंज: भाजपा से सत्यपाल सिंह राठौर विधायक चुने गए थे.

  • मारहरा: भाजपा से वीरेंद्र वर्मा विधायक चुने गए थे.

  • जलेसर: भाजपा से संजीव कुमार दिवाकर विधायक चुने गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >