Bhadohi Election results 2022: भदोही में SP का दबदबा, BJP के खाते में सिर्फ 1 सीट, पढ़ें कहां से कौन जीता

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इस क्रम में भदोही जिले की तीन सीटों के परिणाम भी जारी हो चुके हैं.

Bhadohi Election results 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इसी सिलसिले में भदोही जिले की तीन सीटों का भी ब्यौरा आ चुका है. भदोही की दो सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट पर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है.

भदोही की दो सीट पर सपा का दबदबा, एक सीट बीजेपी के खाते में

  • भदोही विधानसभा सीट- यहां से सपा के जाहिद ने 4885 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है. बीजेपी के रविंद्र नाथ त्रिपाठी को हार का सामना करना पड़ा है.

  • ज्ञानपुर विधानसभा सीट- यहां से बीजेपी गठबंधन (निषाद पार्टी) के विपुल दुबे ने जीत दर्ज की है. दुबे ने 6231 वोटों के अंतर से सपा के राम किशोर बिंद को हराया है.

  • औराई विधानसभा सीट- से बीजेपी के दीनानाथ भास्कर ने जीत दर्ज की है. उन्होंने 1647 वोटों से सपा के अंजनी को हराया है.

भदोही जिले की विधानसभा सीटें

  • भदोही

  • ज्ञानपुर

  • औराई

भदोही विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- रवींद्र त्रिपाठी

  • सपा गठबंधन- जाहिद बेग

  • बसपा- हरिशंकर चौहान

  • कांग्रेस- वसीम अंसारी

  • मतदान प्रतिशत- 58.17

ज्ञानपुर विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- विपुल दुबे (निषाद पार्टी)

  • सपा गठबंधन- रामकिशोर बिंद

  • बसपा- उपेंद्र कुमार सिंह

  • कांग्रेस- सुरेश चंद्र मिश्रा

  • मतदान प्रतिशत- 54.82

औराई विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- दीनानाथ भास्कर

  • सपा- अंजनी सरोज

  • बसपा- कमला शंकर भारती

  • कांग्रेस- अंजू कनौजिया

  • मतदान प्रतिशत- 59.30

जानिए 2017 में भदोही जिले में किस पार्टी का था दबदबा

2017 के विधानसभा चुनाव में भदोही जिले की दो सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की, जबकि एक सीट पर निषाद पार्टी ने दबदबा कायम रखा.

2017 में किस पार्टी का कब्जा था और कौन थे विधायक

  • भदोही से बीजेपी के रवींद्रनाथ त्रिपाठी विधायक चुने गए थे.

  • ज्ञानपुर विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विजय मिश्र विधायक चुने गए थे.

  • औराई (सुरक्षित) विधानसभा सीट से बीजेपी के दीनानाथ भाष्कर विधायक चुने गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >