UP Chunav 2022: पयागपुर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज पांचवे चरण का मतदान हुआ. बहराइच जिले में आने वाले पयागपुर विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बहराइच जिले में शाम 5 बजे तक 54.68 प्रतिशत मतदान हुआ.

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां चार चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज पांचवें चरण का मतदान हुआ. बहराइच जिले में आने वाले पयागपुर विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बहराइच जिले में शाम 5 बजे तक 54.68 प्रतिशत मतदान हुआ.

पयागपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आती है. 2017 में बीजेपी के सुभाष त्रिपाठी ने सपा के मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेंद्र प्रताप को 41 हजार 541 वोटों से हराया था. पयागपुर सीट कैसरगंज के अंतर्गत आती है, जहां से सांसद बृजभूषण शरण सिंह हैं.

पयागपुर सीट का सियासी इतिहास

  • 2012- मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेंद्र प्रताप-कांग्रेस

  • 2017- सुभाष त्रिपाठी- बीजेपी

पयागपुर से मौजूदा विधायक

  • पयागपुर विधानसभा सीट से वर्तमान में बीजेपी के सुभाष त्रिपाठी विधायक हैं.

  • सुभाष त्रिपाठी की उम्र 66 वर्ष है.

  • सुभाष त्रिपाठी ने वर्ष 1979 में एम.ए और 1981 में बी.एड किया.

  • सुभाष त्रिपाठी ने फैजाबाद स्थित अवध यूनिवर्सिटी से 1988 में एल.एल.बी की डिग्री प्राप्त की.

जातिगत समीकरण

  • पयागपुर विधानसभा सीट पर ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है.

  • ब्राह्मण मतदाता इस सीट पर निर्णायक होता है.

  • पयागपुर सीट पर दलित और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी ज्यादा है.

पयागपुर विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता – 3,03,750

  • पुरुष मतदाता – 1,69,053

  • महिला मतदाता – 1,34,697

पयागपुर की जनता के मुद्दे

  • कानून व्यवस्था

  • महंगाई

  • रोजगार

  • विकास

  • किसानों की समस्याएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >