UP Chunav 2022: शाहगंज विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज सातवें चरण का मतदान हुआ. जौनपुर जिले में आने वाले शाहगंज विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. जौनपुर जिले में शाम 5 बजे तक 53.55 प्रतिशत मतदान हुआ.

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां छह चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज सातवें और आखिरी चरण का मतदान हुआ. जौनपुर जिले में आने वाले शाहगंज विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. जौनपुर जिले में शाम 5 बजे तक 53.55 प्रतिशत मतदान हुआ.

जौनपुर जिले की शाहगंज विधानसभा सीट काफी अहम है. इस सीट के नाम के पीछे बड़ी दिलचस्प कहानी है. शहर में सूफी संत शाह बाबा थे. यहीं उनकी मजार बनी हुई है. इसी कारण कस्बे का नाम शाहगंज पड़ा. शाहगंज सीट से 2017 के चुनाव में सपा प्रत्याशी शैलेंद्र यादव जीते थे. साल 2012 के पहले शाहगंज सीट सुरक्षित थी. यहां से 2012 में भी सपा से शैलेंद्र यादव चुनाव जीते थे.

शाहगंज का सियासी इतिहास

  • 2017, 2012- शैलेंद्र यादव ललई- सपा

  • 2007, 2002- जगदीश सोनकर- सपा

  • 1996- बांके लाल सोनकर- भाजपा

  • 1993- राम डावर- बसपा

  • 1991- रामप्रसाद रजक उर्फ नाथे- भाजपा

शाहगंज के मौजूदा विधायक

2012 के बाद 2017 में भी सपा के शैलेंद्र यादव जीते थे. 52 साल के शैलेंद्र यादव ललई ने ग्रेजुएशन किया है.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • यादव- 61 हजार

  • एससी- 50 हजार

  • क्षत्रिय- 40 हजार

  • बिंद- 35 हजार

  • राजभर- 33 हजार

  • मुस्लिम- 30 हजार

  • ब्राह्मण- 28 हजार

  • चौहान- 13 हजार

  • मौर्य- 13 हजार

  • पाल- 10 हजार

  • पासी- 5 हजार

  • कहार- 5 हजार

  • पटेल- 4 हजार

  • लोहार- 4 हजार

  • प्रजापति- 4 हजार

  • नाई- 3 हजार

  • वैश्य- 2 हजार

  • अन्य- 2 हजार

शाहगंज सीट पर मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,81,627

  • पुरुष- 1,91,604

  • महिला- 1,59,885

शाहगंज की जनता के मुद्दे

  • शाहगंज को जिला बनाने की मांग.

  • बाइपास बनाने की मांग अधूरी है.

  • बंद चीनी मिल जल्द कराएं चालू.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >