UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां तीन चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज चौथे चरण का मतदान हुआ. पीलीभीत जिले में आने वाले बीसलपुर विधानसभा सीट पर भी चौथे चरण में मतदान हुआ. पीलीभीत जिले में शाम 5 बजे तक 61.33 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं साल 2017 में यहां 67.05 प्रतिशत वोटिंग हुई
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की बीसलपुर विधानसभा महत्वपूर्ण सीट है. यह चार नदियों माला, कटना, देवहा और खन्नौत से घिरी हुई है. इस विधान सभा में जवाहर नवोदय विद्यालय, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किसान सहकारी शुगर मिल भी है. बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 1957 में हुआ था.
बीसलपुर का सियासी इतिहास
-
2017, 2012- राम सरन वर्मा- भाजपा
-
2007, 2002- अनीस अहमद खान उर्फ फूलबाबू- बसपा
-
1996- अनीस खान- बसपा
-
1993, 1991- राम शरण वर्मा- भाजपा
बीसलपुर के मौजूदा विधायक
-
वर्तमान विधायक रामसरन वर्मा ने अधिक आयु और अपने स्वास्थ को लेकर इस बार चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. वो प्रतिष्ठित राजनेता माने जाते हैं.
जातिगत आंकड़े (अनुमानित)
-
किसान/लोध- 95 हजार
-
कुर्मी- 80 हजार
-
मुस्लिम- 78 हजार
-
दलित- 65 हजार
-
ब्राह्मण- 17 हजार
-
ठाकुर- 9 हजार
बीसलपुर सीट के मतदाता
-
कुल मतदाता- 3,58,345
-
पुरुष- 1,92,865
-
महिला- 1,65,475
-
थर्ड जेंडर- 5
बीसलपुर की जनता के मुद्दे
-
ग्रामीण इलाकों में टूटी सड़क
-
पेयजल और बिजली आपूर्ति की समस्या
