UP Breaking News Live: गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर 29 दिसंबर को बंद रहेंगे लखनऊ के स्कूल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
4:58 AM. 29 Dec 22 11:28 PM. 28 Dec

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर 29 दिसंबर को बंद रहेंगे लखनऊ के स्कूल

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर 29 दिसंबर को बेसिक शिक्षा परिषद के लखनऊ के स्कूल बंद रहेंगे. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने इसका आदेश जारी किया है. परिषद के नियंत्रण में आने वाले सभी स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा.

12:31 AM. 29 Dec 22 7:01 PM. 28 Dec

यूपी निकाय चुनाव: ओबीसी आरक्षण के लिये आयोग का गठन, अधिसूचना जारी

यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिये सरकार ने ओबीसी आयोग का गठन कर दिया है. इसे स्थानीय निकाय आयोग समपिर्त पिछड़ा वर्ग आयोग नाम दिया गया है. आयोग में अध्यक्ष को मिलाकर कुछ पांच सदस्य हैं. आयोग का अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह को बनाया गया है. इसके अलावा पूर्व आईएएस चौब सिंह वर्मा, पूर्व आईएएस महेंद्र कुमार, पूर्व अपर विधि परामर्शी संतोष कुमार विश्वकर्मा, पूर्व अपर विधि परामर्शी एवं जिला जज बृजेश कुमार सोनी को सदस्य बनाया गया है. यह आयोग छह माह तक कार्य करेगा. प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इसके आदेश जारी किये हैं.

12:29 AM. 29 Dec 22 6:59 PM. 28 Dec

लखनऊ पहुंचे रामपुर के विधायक आकाश सक्सेना, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात

लखनऊ में रामपुर के विधायक आकाश सक्सेना ने राज्यपाल से मुलाकात की. आकाश ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की. गौरतलब है कि रामपुर से नवनिर्वाचित BJP विधायक आकाश सक्सेना हैं. हाल ही में उन्हें यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक की शपथ दिलाई. इस मुलाकात में आकाश सक्सेना ने रामपुर रजा लाइब्रेरी को लेकर राज्यपाल से चर्चा की.

11:36 PM. 28 Dec 22 6:06 PM. 28 Dec

गोंडा में रफ्तार के कहर ने ली युवक जान, पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत

गोंडा में रफ्तार के कहर ने ली युवक की जान, पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत.सूचना के घंटे भर बाद पुलिस पहुंची. फिलहाल पुलिस ने युवक का शव कब्जे में ले लिया है. बता दें यह घटना इटियाथोक की खरगूपुर का है.

11:36 PM. 28 Dec 22 6:06 PM. 28 Dec

नगर निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण में BJP सरकार द्वारा की गई हेरा फेरी के ख़िलाफ़ 2 जनवरआरक्षण बचाओ-लोकतंत्र

यूपी नगर निकाय चुनाव मामले में आम आदमी पार्टी के नेता राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा नगर निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण में BJP सरकार द्वारा की गई हेरा फेरी के ख़िलाफ़ 2 जनवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में “आरक्षण बचाओ-लोकतंत्र बचाओ” आंदोलन करेगे. सभी ज़िलों में होगा आंदोलन.

11:36 PM. 28 Dec 22 6:06 PM. 28 Dec

यूपी के 107 IAS अफसरों का प्रमोशन, 6 IAS अफसर बने प्रमुख सचिव

IAS प्रमोशन- 1998 बैच के 6 IAS अफसर प्रमुख सचिव बने. जिसमें आलोक कुमार तृतीय,अनिल सागर, अनिल कुमार, अजय चौहान, पंधारी यादव और नीना शर्मा प्रमुख सचिव बनीं. जबकि 2007 बैच के 9 IAS अफसर सचिव रैंक में प्रमोट. जिसमें नोएडा DM सुहास एलवाई, शीतल वर्मा, आलोक तिवारी, चैत्रा वी, नवीन कुमार, मुथुस्वामी, प्रभु नारायण सिंह, अभय & डॉक्टर आदर्श सिंह सचिव पद पर प्रमोट किए गए हैं.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >