UP Budget 2022 Live: सदन की कार्यवाही में हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना हुए सख्‍त

UP Budget Session 2022 Live: यूपी की 18वीं विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो चुका है. 18वीं विधानसभा के पहले सत्र के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को अभिभाषण दिया. आज बजट सत्र का दूसरा दिन है. बजट सत्र से जुड़े हर अपडेट्स के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ

Live Updates
6:07 PM. 24 May 22 6:07 PM. 24 May

विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने कराया शांत

6:07 PM. 24 May 22 6:07 PM. 24 May

यूपी विधानसभा के बजट सत्र में चल रहा प्रश्‍नकाल

यूपी विधानसभा में प्रश्‍नकाल में सवाल पूछ रहे सपा व‍िधायकों ने उठाए प्रदेश की कानून-व्‍यवस्‍था पर सवाल.

2:21 PM. 24 May 22 2:21 PM. 24 May

मायावती ने राज्यपाल के अभिभाषण पर उठाए सवाल

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने राज्यपाल के अभिभाषण पर सवाल उठाया है. मायावती ने कहा है कि विधानसभा के संयुक्त सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार को हर प्रकार की क्लीन चिट कितना उचित है? जनहित और विकास आदि के भारी-भरकम सरकारी दावों की सार्थकता तभी होगी जब जमीनी हकीकत से मेल खाते हुए दिखाई दे. वहीं बसप सुप्रीमो ने ये भी कहा है कि सदन में राज्यपाल वापस जाओ का नारा लगाना उचित नहीं है.

2:21 PM. 24 May 22 2:21 PM. 24 May

विधानसभा में उठा 17000 करोड़ रुपए के घोटाले का मुद्दा

विधानसभा में पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने जल जीवन मिशन के ठेके पर सवाल उठाए गए हैं. उनपर 17000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा है. बोगस और फर्जी कंपनी को टेंडर देने का आरोप लगा है. रविदास मेहरोत्रा का कहा कि 2017 से 2022 तक बिना प्रक्रिया के काम दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि देश के कई प्रदेशों से ब्लैक लिस्टेड है कंपनी को काम दिया गया.

2:21 PM. 24 May 22 2:21 PM. 24 May

यूपी में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए नामांकन शुरू

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू हो चुका है. राज्यसभा चुनाव के लिए 18 नामांकन पत्र दिए गए हैं. 12 नामांकन पत्र समाजवादी पार्टी की तरफ से तो 5 नामांकन पत्र अब तक बीजेपी की तरफ से लिए गए है. एक नामांकन पत्र निर्दलीय की तरफ से लिया गया है.

2:21 PM. 24 May 22 2:21 PM. 24 May

प्रभात हत्याकांड : 11 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

22 साल पुराना तिकोनिया का प्रभात गुप्ता मर्डर केस में हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी. 4 साल से हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में आर्डर रिजर्व है. बता दें कि इस मामले में मौजूदा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) सहित चार आरोपी हैं.

2:21 PM. 24 May 22 2:21 PM. 24 May

यूपी में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए नामांकन आज से

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू होगा. 31 मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. वहीं 1 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी . 3 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे . बता दें कि राज्यसभा की खाली सीटों के लिए 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होनी है.

2:21 PM. 24 May 22 2:21 PM. 24 May

शादी समारोह में हुआ हादसा

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया में दो युवकों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गयी. शादी में शामिल होने आया युवक घर के समीप स्थित कुएं में देर रात्रि अचानक गिर गया और उसे बचाने के लिए कुंए में उतरा दूसरा युवक भी काल के गाल में समा गया. सूचना पर पहुँचे इंस्पेक्टर कैंट अजय कुमार सिंह व चौकी प्रभारी कृष्ण मोहन पासवान ने फायर ब्रिगेड जवानों व स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

2:21 PM. 24 May 22 2:21 PM. 24 May

यूपी के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर मेरठ हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है. हादसे में पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में एक बच्चा, एक महिला और दो पुरुष शामिल है.

2:21 PM. 24 May 22 2:21 PM. 24 May

प्रभात हत्याकांड में हाईकोर्ट में सुनवाई आज

22 साल पुराना तिकोनिया का प्रभात गुप्ता मर्डर केस में 24 मई को हाईकोर्ट लखनऊ की कोर्ट नंबर एक में जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस सरोज यादव की डबल बेंच इस हाईप्रोफाइल केस की सुनवाई करेगी. इस मामले में मौजूदा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) सहित चार आरोपी हैं. ये हत्याकांड 8 जुलाई 2000 को लखीमपुर खीरी के तिकोनिया थाना इलाके में हुई थी.

2:21 PM. 24 May 22 2:21 PM. 24 May

कार पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई में शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की तेज रफ़्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी मां और बेटी घायल हो गईं. इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में हुए घायलों को ज़िला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.

Gyanvapi Masjid Case Live: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज आएगा फैसला, कोर्ट में सुनवाई पूरी

मुख्य बातें

UP Budget Session 2022 Live: यूपी की 18वीं विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो चुका है. 18वीं विधानसभा के पहले सत्र के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को अभिभाषण दिया. आज बजट सत्र का दूसरा दिन है. बजट सत्र से जुड़े हर अपडेट्स के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >