UP Breaking News Live: गोरखपुर में मकान में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
UP Breaking News Live: गोरखपुर में मकान में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Live Updates
4:38 AM. 9 Jan 2311:08 PM. 8 Jan
गोरखपुर में मकान में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी के पास एक मकान में रविवार रात भीषण आग लग गई. मौके पर मौजूद स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए और फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी गई. इसके बाद दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया. अभी तक आग के कारण का पता नहीं लग पाया है. आग लगने से कितने का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी की जा रही है.
4:38 AM. 9 Jan 2311:08 PM. 8 Jan
मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी के रैन बसेरों में रहने वाले लोगों में भोजन और कंबल बांटे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ रविवार को एक समीक्षा बैठक की और दिशा निर्देश दिए. वहीं उन्होंने अपने काशी के रैन बसेरों में रहने वाले लोगों में भोजन और कंबल वितरण किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की.
स्कूल प्रबंधन को करना होगा हीटर का इंतजाम
राजधानी लखनऊ में स्कूलों में छुट्टी को लेकर जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने संशोधित आदेश जारी किए हैं. इसके मुताबिक कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल पूर्व पारित आदेश के अनुसार 14 जनवरी तक बंद रहेंगे. वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी. ऑनलाइन व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में 14 जनवरी तक अवकाश जा रहेगा. प्रीबोर्ड, प्रैक्टिकल वाली कक्षाएं संचालित होंगी. हालांकि इनका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा. इस दौरान कक्षाओं में ठंड से बचाव का इंतजाम स्कूल प्रबंधन को सुनिश्चित करना होगा. प्रत्येक कक्ष में हीटर की व्यवस्था करनी होगी. वहीं क्लास या प्रैक्टिक्ल के लिए विद्यार्थियों को खुले में नहीं बैठाया जाएगा. इसके साथ ही स्कूलों में यूनिफॉर्म की बाध्यता खत्म कर दी गई है. विद्यार्थी किसी भी तरह का गर्म कपड़ा पहन सकेंगे.
4:38 AM. 9 Jan 2311:08 PM. 8 Jan
वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, टेंट सिटी का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी पहुंचे. यहां उन्होंने गंगा की रेती पर बने टेंट सिटी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए. 13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी को सभी सुविधाओं से लैस किया गया है. थीम बेस्ड शादी व अन्य समारोह के आयोजन के लिए भी यहां बुकिंग शुरू कर दी गई है. बैक्वेंट हॉल की बुकिंग 13 जनवरी को उद्घाटन के बाद ही शुरू की जाएगी. बैंक्वेट हॉल में खानपान के लिए पांच सितारा होटल की कैटरिंग की सुविधा होगी. इसके अलावा यहां साज-सज्जा सहित अन्य सुविधाओं के लिए अलग-अलग कंपनियों को जोड़ा गया है. बैंक्वेट हॉल की बुकिंग करने वालों को टेंट सिटी के कॉटेज भी दिए जाएंगे.
4:38 AM. 9 Jan 2311:08 PM. 8 Jan
आगरा में एसिड अटैक के मामले में 20 साल बाद एफआईआर दर्ज
आगरा में पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एसिड अटैक के मामले में आरोपी के खिलाफ थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया गया है. एनजीओ के माध्यम से पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर के सामने अपनी पीड़ा रखी थी.बीस साल पहले जनपद में पीड़ित की बहन के देवर ने एसिड अटैक से उसका चेहरा बिगाड़ दिया था. घटना के समय पीड़ित की उम्र महज 14 वर्ष थी. परिजनों के दवाब में वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करा सकी थी. अब एनजीओ के माध्यम से उसने पुलिस कमिश्नर तक अपनी बात पहुंचाई. इसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आरोपी के खिलाफ थाना एत्माद्दौला में एफआईआर दर्ज की गई है.
4:38 AM. 9 Jan 2311:08 PM. 8 Jan
वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, टेंट सिटी का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी पहुंचे. उनका हेलीकॉप्टर वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा. जहां मुख्यमंत्री का स्वागत स्थानीय जन प्रतिनिधियों और आला अधिकारियों ने किया. यहां से सड़क मार्ग द्वारा उनका काफिला बीएचयू के लिए प्रस्थान कर गया. मुख्यमंत्री कृषि डिपार्टमेंट के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ‘सुफलाम’ में शिरकत करेंगे. यहां उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों को सम्बोधित करने के बाद मुख्यमंत्री अस्सी दूसरी तरफ गंगा की रेती पर बनकर टेंट सिटी का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद देर शाम श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में भी मत्था टेकेंगे.
4:38 AM. 9 Jan 2311:08 PM. 8 Jan
अमेठी के निर्वाचन कार्यालय में आग लगने से फाइलें जलकर राख
अमेठी जनपद के कलेक्ट्रेट की प्रथम मंजिल पर स्थित निर्वाचन कार्यालय में रविवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. कार्यालय से धुआं उठता देख कलेक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड ने अधिकारियों को इसके बारे में बताया. जानकारी मिलते ही एडीएम अजीत कुमार सिंह व एसडीएम राकेश कुमार मौके पर पहुंचे. आनन फानन में अफसरों की मौजदगी में कर्मचारियों ने कार्यालय का ताला तोड़ा, वहीं दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया. अफसरों ने बताया कि आग किस कारण से लगी इसकी जांच की जा रही है. किसी कर्मचारी की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
मुख्य बातें
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।