UP Breaking News Live: स्नातक खंड चुनावः SP ने 17 नेताओं को जिलों का प्रभार सौंपा
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
UP Breaking News Live: स्नातक खंड चुनावः SP ने 17 नेताओं को जिलों का प्रभार सौंपा
Live Updates
1:55 AM. 8 Jan 238:25 PM. 7 Jan
लखनऊ में सपा ने स्नातक खंड चुनाव के लिए जिलेवार प्रभारी बनाए
सपा ने स्नातक खंड चुनाव के लिए जिलेवार प्रभारी बनाए. पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी गोरखपुर के प्रभारी बनाए गए. पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को देवरिया का प्रभारी बनाए गए. पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को महराजगंज का प्रभारी बने. SP ने 17 नेताओं को जिलों का प्रभार सौंपा गया.
1:55 AM. 8 Jan 238:25 PM. 7 Jan
लखनऊ में ठंड के चलते बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टियां
लखनऊ में ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई है. मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 8 तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद हो गए. लखनऊ में ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईं.
1:55 AM. 8 Jan 238:25 PM. 7 Jan
अलीगढ़ में देखा गया तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में तेंदुआ देखा गया है. इस इलाके में हड़कंप मच गया है. तेंदुआ देखने के बाद लोग छत पर डंटे लेकर चढ़ गए हैं. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.
1:55 AM. 8 Jan 238:25 PM. 7 Jan
चंदौली में शॉर्ट सर्किट से स्पोर्ट्स शोरूम में लगी आग
चंदौली में शॉर्ट सर्किट से स्पोर्ट्स शोरूम में भीषण आग लग गई.आगजनी के चलते लाखों का सामान जलकर राख हो गया. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. बता दें कि यह मामला मुग़लसराय के मढिया के जीटी रोड का है.
1:55 AM. 8 Jan 238:25 PM. 7 Jan
ग्रेटर नोएडा में तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा ले गार्डन सोसाइटी में कुछ दिन एक बार फिर से तेंदुआ देखा गया. उसे पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 5 दिन से तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारी मौजूद है लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं गया है. वन विभाग के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.
1:55 AM. 8 Jan 238:25 PM. 7 Jan
इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी की सड़क हादसे में मौत, सिविल लाइन प्रयागराज में थी तैनाती
लखनऊ के इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी की सड़क हादसे में मौत हो गई. रघुवंशी लखनऊ के विभिन्न थानों पर तैनात रहे. मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के अंतू में ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर में मौत हुई. इस समय उनकी तैनाती कोतवाली सिविल लाइन प्रयागराज में थी.
मुख्य बातें
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।