UP Breaking News Live: मामूली कहासुनी में दोस्त की हत्या, 12 घंटे में हुआ खुलासा

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
4:33 AM. 16 Jan 23 11:03 PM. 15 Jan

मामूली कहासुनी में दोस्त की हत्या, 12 घंटे में हुआ खुलासा

गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने महज 12 घण्टे के भीतर हत्या की घटना का खुलासा करते हुए गौरव नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ बैठकर शराब पीने के दौरान और शराब लाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के दौरान यह हत्या हुई थी. मोदीनगर के ग्राम तिबडा रोड पर गन्ने के खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिस पर मौके पर जाकर जांच की गयी तो मृतक के जेब से आधार कार्ड मिलने पर उसकी पहचान 55 वर्षीय राकेश पुत्र रामसिंह निवासी भूपेंद्र पुरी राजेश पायलट स्कूल के पास नन्दनगरी थाना मोदीनगर गाजियाबाद के रूप में हुई. पुलिस ने इस मामले में गौरव पुत्र अमर सिंह (23 बर्ष)निवासी नन्दनगरी मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया. एसीपी मोदीनगर रितेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि मृतक एवं उसके द्वारा बीती रात को दोनों ने साथ वैठकर शराब पी थी. शराब पीने के दौरान ही दोनों में और शराब लाने को लेकर झगड़ा और कहासुनी हो गयी थी. राकेश के गाली देने पर गौरव ने ईंट उठाकर मृतक राकेश के सिर में कई बार मारा. इससे वह बेहोश हो गया था. इसके बाद गौरव उसे वहीं छोडकर ईंट को दूसरे खेत में फेंककर भाग गया. गौरव ने राकेश के मोबाइल का सिम तोड़कर फोन को नाले में फेंक दिया था.

4:33 AM. 16 Jan 23 11:03 PM. 15 Jan

गोरखपुर में 16 व 17 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल

ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी गोरखपुर ने विद्यालय में 16 एवं 17 जनवरी को शैक्षिक कार्य बंद करने के आदेश दिए हैं. जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि जिन विद्यालयों में प्री बोर्ड एवं प्रैक्टिकल परीक्षा निर्धारित है, वह 10:00 से 2:00 बजे तक प्री बोर्ड एवं प्रैक्टिकल परीक्षा करा सकते हैं.

1:28 AM. 16 Jan 23 7:58 PM. 15 Jan

नेपाल विमान हादसे में मरने वालों में गाजीपुर के पांच युवक शामिल

नेपाल एरोप्लेन क्रैश हादसे में मृतकों में यूपी के गाजीपुर जनपद के पांच युवक भी शामिल थे. ये सभी 13 जनवरी को नेपाल घूमने के लिए गए थे. मृतक युवकों ने अनिल राजभर, विशाल शर्मा, अभिषेक कुशवाहा, सोनू जयसवाल और संजय जयसवाल हैं. ये आपस में दोस्त थे और हादसे से पूर्व इन्होंने फेसबुक लाइव भी किया था. इसमें धरती के दृश्य बेहद साफ नजर आ रहे हैं. फेसबक लाइव के दौरान ये बेहद खुश थे. ये फेसबुक लाइव हादसे से पहले का बताया जा रहा है. युवक गाजीपुर जनपद के अलावलपुर सिपाह और धरवा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं

1:28 AM. 16 Jan 23 7:58 PM. 15 Jan

कासगंज में नींव खोदते समय गिरी दीवार, भाई और दो बहनों की मौत, पिता की हालत गंभीर

कासगंज में नवनिर्मित दीवार भरभराकर गिरने से उसके मलबे में दबकर भाई और दो बहनों की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर है. घटना पटियाली थाना क्षेत्र के नीवलपुर गांव की है. यहां रविवार को एक घर में नई दीवार बनाने की नींव खोदी जा रही थी. नींव खोदने का काम रामलड़ैते, उसका पुत्र योगेंद्र यादव, पुत्री संगीता उर्फ स्नेहलता और कपूरी कर रहे थे. इसी दौरान दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई. हादसे में चारों लोग मलबे में दब गए. ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए.जहां डॉक्टर ने भाई और दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया. पिता की हालत नाजुक है.

1:28 AM. 16 Jan 23 7:58 PM. 15 Jan

आगरा में अग्निवीर भर्ती के दौरान नकली फौजी गिरफ्तार

ताजनगरी में अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा करते हुए युवक गिरफ्तार किया गया है. सामने आया है कि थाना सदर क्षेत्र में आरोपी नकली फौजी बनकर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था. नौकरी के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था. पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मयंक बताया है. पुलिस ने इसके पास से कई दस्तावेज और बैंक की पासबुक की बरामद की है.

1:28 AM. 16 Jan 23 7:58 PM. 15 Jan

हेमा मालिनी बोलीं- कॉरिडोर निर्माण वृंदावन की जरूरत, पर्यटन-व्यापार में होगा इजाफा

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर पर सांसद हेमा मालिनी ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कॉरिडोर निर्माण वर्तमान समय में वृंदावन की सबसे बड़ी जरूरत है. इसके निर्माण से पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. वहीं सुविधाओं में इजाफा होगा. उन्होंने कहा कि बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर से वृंदावन में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा. यहां विकास की गंगा-यमुना बहेगी.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >