UP Breaking News Live: इटावा में मेडिकल के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, एसएसपी जांच करने पहुंचे यूनिवर्सिटी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
2:02 AM. 11 Jan 23 8:32 PM. 10 Jan

इटावा में पैरामेडिकल के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इटावा में पैरामेडिकल के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की. डीएम-एसएसपी निरीक्षण करने यूनिवर्सिटी पहुंचे। मृतक छात्र रायबरेली का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि 4 माह पूर्व भी एमबीबीएस छात्र ने आत्महत्या की थी.

2:02 AM. 11 Jan 23 8:32 PM. 10 Jan

कानपुर में ऑटो और ट्रक में भीषण टक्कर

कानपुर में ऑटो और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई. इस दौरान ऑटो में बैठी कई सवारियां घायल हो गई. ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा. यह पूरा मामला शिवराजपुर थाना क्षेत्र का है.

2:02 AM. 11 Jan 23 8:32 PM. 10 Jan

बहुचर्चित राजाबाबू हत्याकांड मामले में आज आया फैसला

सुल्तानपुर के बहुचर्चित राजाबाबू हत्याकांड मामले में आज फैसला आ गया. घटना में शामिल 5 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, पांचों आरोपियों पर 5 लाख 52 हज़ार अर्थदंड भी लगाए गए हैं. जिला,सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पाण्डेय ने सजा सुनाई। बता दें कि 2015 में राजाबाबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह मामला धम्मौर थाना क्षेत्र का है.

2:02 AM. 11 Jan 23 8:32 PM. 10 Jan

बिजनौर में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग

बिजनौर में शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई. आग से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया है. बता दें कि मामला थाना बिजनौर शहर के गांव पेदा क्षेत्र का हैं.

2:02 AM. 11 Jan 23 8:32 PM. 10 Jan

समाजवादी चिंतक दीपक मिश्रा को विश्व हिंदी रत्न सम्मान

लखनऊ में समाजवादी चिंतक दीपक मिश्रा को विश्व हिंदी रत्न सम्मान. पद्मश्री टोमिओ मिजोकामी कोभी विश्व हिंदी रत्न सम्मान. वैश्विक हिंदी शिक्षक मंच सम्मानित करेगा. अंतरराष्ट्रीय हिंदी जन अभियान के अध्यक्ष हैं दीपक मिश्रा.

11:42 PM. 10 Jan 23 6:12 PM. 10 Jan

हापुड़: बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे का एनडीआरएफ ने बचाया

हापुड़ में बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे का एनडीआरएफ ने सुरक्षित बचा लिया है. एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपक ने यह जानकारी दी है. मामला हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला फूलगढ़ी का है. जहां नगरपालिका के बंद पड़े नलकूप के बोरिंग में चार साल का बच्चा गिर गया था. बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी. बाद मे एनडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया था.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >