UP Breaking News Live: बांदा में सड़क हादसा, महिला की दर्दनाक मौत, ट्रक ने स्कूटी सवार को 3 किमी तक घसीटा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
4:17 AM. 5 Jan 23 10:47 PM. 4 Jan

कानपुर के परमपुरवा में नमकीन की फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

कानपुर के परमपुरवा में नमकीन की फैक्ट्री में आग लगी. फैक्ट्री कर्मियों ने बाहर निकल कर बचाई जान. दमकल विभाग की गाड़ी आग पर काबू पा लिया है. भीषण आग से लाखों का माल जलकर खाक हो गया. मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है. यह मामला जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा का है.

2:51 AM. 5 Jan 23 9:21 PM. 4 Jan

बांदा में सड़क हादसा, महिला की दर्दनाक मौत, ट्रक ने स्कूटी सवार को 3 किमी तक घसीटा

यूपी के बांदा में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई. कृषि विवि की महिला कर्मचारी की मौत. ट्रक ने स्कूटी सवार को 3 किमी तक घसीटा.आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़ मौके से फरार,शहर कोतवाली के मवई गांव की घटना.

2:51 AM. 5 Jan 23 9:21 PM. 4 Jan

इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने मुंबई पहुंचे सीएम योगी

उत्तर-प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं. ताज होटल में निवेशकों से मुलाकात करेंगे.5 जनवरी को सीएम योगी उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी मुंबई में दो दिन के लिए दौरे पर हैं.

2:51 AM. 5 Jan 23 9:21 PM. 4 Jan

ज्ञानवापी आदि विश्वेश्वर वाद: जिला जल की अदालत में आज हुई सुनवाई

ज्ञानवापी आदि विश्वेश्वर वाद प्रकरण में सिविल जज फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिविजन के आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतज़ामिया कमेटी की तरफ से याचिका दायर की थी, लेकिन जज की गैर मौजूदगी के चलते अब 18 जनवरी की तारीख़ दी गई है. इस बात की जानकारी हिंदू पक्ष के वकील शिवम गौर ने दी.

2:51 AM. 5 Jan 23 9:21 PM. 4 Jan

यूपी निकाय चुनाव, हाईकोर्ट के फैसले पर SC ने लगाई रोक

यूपी निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा तीन महीने का समय बहुत ज्यादा है. क्या इसे और पहले नहीं पूरा किया जा सकता है. यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया. 31 जनवरी को निकाय चुनाव की सीमा समाप्त हो रही.

2:51 AM. 5 Jan 23 9:21 PM. 4 Jan

खुशी दुबे की जमानत ‘भाजपा के अन्याय और नारी उत्पीड़न – अखिलेश यादव

खुशी दुबे की जमानत ‘भाजपा के अन्याय और नारी उत्पीड़न’ के दुष्प्रयासों की करारी हार है. भाजपा याद रखे अंततः जीत न्याय की ही होती है; अहंकार की नहीं. सपा नेता अखिलेश यादव

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >