UP Breaking News Live: आगरा में 8वीं तक के स्कूलों में 7 जनवरी तक अवकाश घोषित

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
2:14 AM. 4 Jan 23 8:44 PM. 3 Jan

आगरा में 8वीं तक के स्कूलों में 7 जनवरी तक अवकाश

आगरा जनपद में सर्दी का सितम लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. शीतलहर और कोहरे के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. शीतलहर के मद्देनजर अब जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद में कक्षा- 1 से 8वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूल में 4 से 7 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है. यह आदेश कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में भी मान्य होगा.

12:59 AM. 4 Jan 23 7:29 PM. 3 Jan

मैनपुरी में बोले अखिलेश यादव, बीजेपी का समय है, कल अपना भी समय आएगा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को मैनपुरी प्रवास पर थे. उन्होंने वहां मीडिया से बातचीत में बीजेपी को सीधे चेतावनी दी. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का समय है, कल अपना भी समय आएगा. सपा कार्यकर्ताओं को झूठा फंसाकर कार्रवाई की जा रही है. समय आएगा तो वह भी इसी चक्र में फंस जाएंगे. जो अधिकारी आज कार्रवाई कर रहे हैं, बीजेपी को वही अधिकारी परेशान करेंगे.

11:01 PM. 3 Jan 23 5:31 PM. 3 Jan

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का राहुल पर हमला, बोले- भारत जोड़ो यात्रा फ्लॉप शो

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यूपी में भारत जोड़ो यात्रा दाखिल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी देश को तोड़ने की बात करते हैं. उन्होंने यूपी से गुजरने की हिम्मत नहीं की, सिर्फ किनारों के जिलों से होकर राहुल की यात्रा की जा रही है. ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी की जनता ने राहुल गांधी को नकार दिया है. इसीलिए वह अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस यात्रा का कोई मकसद नहीं है. यह पूरी तरह से फ्लॉप शो है.

8:30 PM. 3 Jan 23 3:00 PM. 3 Jan

गाजीपुर कोर्ट में नहीं पेश हुआ मुख्‍तार अंसारी, अब 10 जनवरी को सुनवाई

गाजीपुर के बहुचर्चित उसरी चट्टी गोलीकांड में जनपद की एमपी एलएलए कोर्ट में बाहुबली मुख्‍तार अंसारी मंगलवार को पेश नहीं हुआ. मुख्तार को अपने ऊपर हुए हमला मामले में गवाही देने आना था. मामले में एक गवाह तौकीर अहमद अदालत में पेश हुआ. अब अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी. इसमें मुख्तार को शारीरिक रूप से पेश होने के लिए कहा गया है.

8:02 PM. 3 Jan 23 2:32 PM. 3 Jan

सीएम योगी ने किया UPPSC की नई वेबसाइट का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में UPPSC की नई वेबसाइट का शुभारंभ कर दिया है. इस मौके पर उन्होंने समय पर नियुक्तियां कराने की बात की. साथ ही ई-अधियाचन की व्यवस्था करने की बात कही. उन्होंने कहा कि, नई वेबसाइट युवाओं के लिए उपयोगी होगी. इसके साथ ही शासन और आयोग में बेहतर समन्वय होगा.

8:02 PM. 3 Jan 23 2:32 PM. 3 Jan

सीएम योगी का मुबंई दौरा कल, उद्योगपतियों के साथ करेंगे बैठक

UP Global Investor Summit 2023: उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए दुनियाभर के उद्यमियों को आमंत्रित करने के बाद अब घरेलू निवेशकों को आकर्षित किया जाएगा. इस क्रम में सीएम योगी कल यानी 4 जनवरी को मुंबई के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जनवरी को मुंबई में महत्वपूर्ण औद्योगिक संगठनों से मिलेंगे और उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे, अन्य छह शहरों के लिए अलग-अलग टीमें तैयार की गई हैं.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >