UP Breaking News Live: ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 30 सितंबर तक एएसआई के सर्वे पर रोक बढ़ाई
Copied link
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
11:14 PM. 30 Aug 2211:14 PM. 30 Aug
तकनीकी दिक्कत के चलते लखनऊ मेट्रो के पहिये थमे
मंगलवार को तकनीकी दिक्कत के चलते मेट्रो के पहिये थम गए. इसके चलते एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें जिस स्टेशन पर थीं, वहीं खड़ी हो गईं. केवल एक ही रूट पर ट्रेन संचालन होता रहा.
11:14 PM. 30 Aug 2211:14 PM. 30 Aug
ज्ञानवापी विवाद से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
बहुचर्चित ज्ञानवापी विवाद से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 12 सितंबर की डेट तय की है. इस संबंध में याची के अधिवक्ता पुनीत गुप्ता ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसीएस होम से उनका व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है कि वह प्रदेश सरकार का मत स्पष्ट करें. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 30 सितंबर तक एएसआई के सर्वे पर रोक बढ़ा दी है. जस्टिस प्रकाश पाडिया की सिंगल बेंच ने यह सुनवाई की.
11:14 PM. 30 Aug 2211:14 PM. 30 Aug
सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने किया पुस्तक का विमोचन
सपा कार्यालय में मंगलवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पुस्तक का विमोचन किया. किताब का नाम ‘भागीदारी का संघर्ष’ है. पुस्तक विमोचन के अवसर पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सभी से इसे पढ़ने की अपील की.
7:56 PM. 30 Aug 227:56 PM. 30 Aug
परिवहन विभाग में सिपाहियों की भर्ती का प्रस्ताव पास
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में आज कई प्रस्तावों पर सरकार ने मुहर लगा दी है. इनमें परिवहन विभाग में 744 पदों पर सिपाही की भर्ती का प्रस्ताव पास हो गया है. इसके अलावा परिवहन विभाग में लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन होंगे. PGI कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार भत्ता मिलेगा. चिकित्सा विभाग से जुड़े 2 प्रस्ताव पास हुए हैं.
कैबिनेट में कुल 15 प्रस्ताव पास
कैबिनेट में कुल 15 प्रस्ताव पास हुए हैं. 2100 शासकीय ट्यूबवेल लगाए जाने का प्रस्ताव भी पास हो गया है. 1 नलकूप से 50 हेक्टेयर सिंचाई हो सकेगी. कमज़ोर मानसून के मद्देनजर 2 लाख निशुल्क तोरिया सरसों की मिनी किट किसानों को दी जाएगी.
7:56 PM. 30 Aug 227:56 PM. 30 Aug
सपा कार्यालय में पुस्तक का विमोचन करेंगे अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज करीब 1 बजे सपा कार्यालय में पुस्तक का विमोचन करेंगे.
7:56 PM. 30 Aug 227:56 PM. 30 Aug
भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बीते दिन से प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल लिया है. चौधरी ने आज सीएम योगी को पंचायतीराज मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है.
7:56 PM. 30 Aug 227:56 PM. 30 Aug
प्रयागराज में आज बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण करेंगे डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे. उपमुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां वे बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा सर्किट हाउस में पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे.
7:56 PM. 30 Aug 227:56 PM. 30 Aug
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज
उत्तर प्रदेश की योगी सरकारी की आज कैबिनेट बैठक होने जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बैठक में सिंचाई विभाग समेत कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।