IND vs SA Oneday Match Live: इकाना में हो रहे वनडे मैच के टॉस में भारत ने पहले फील्‍ड‍िंंग का फैसला ल‍िया

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
1:21 AM. 7 Oct 22 7:51 PM. 6 Oct

भारत के सामने जीत के ल‍िए 250 रनों का लक्ष्‍य

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहे वनडे मैच की फर्स्‍ट इन‍िंग हो चुकी है. भारत के सामने साउथ अफ्रीका ने 40 ओवर्स में 4 विकेट गंवाकर 250 रन बनाने का लक्ष्‍य रखा है.

1:21 AM. 7 Oct 22 7:51 PM. 6 Oct

भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्‍ड‍िंंग करने का क‍िया फैसला 

इंड‍िया और साउथ अफ्रीका के बीच हो रहे वनडे मैच में टीम इंड‍िया ने टॉस जीता. भारतीय क्र‍िकेट टीम के कप्‍तान श‍िखर धवन ने पहले बॉल‍िंग करने का न‍िर्णय ल‍िया है. यह मैच अब 40-40 ओवर का कर द‍िया गया है. हर गेंदबाज अध‍िकतम 8 ओवर ही कर सकता है.

1:21 AM. 7 Oct 22 7:51 PM. 6 Oct

लखनऊ के खूबसूरत इकाना स्‍टेड‍ियम में गुरुवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मैच होना है. मगर बार‍िश के चलते अब तक टॉस नहीं हो सका है. बीसीसीआई जल्‍द ही इस पर कोई फैसला ले सकता है.

1:21 AM. 7 Oct 22 7:51 PM. 6 Oct

बीसीसीआई ने फ‍िर बदल द‍िया टॉस का टाइम

लखनऊ के खूबसूरत इकाना स्‍टेड‍ियम में गुरुवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मैच होना है. BCCI के मुताब‍िक, टॉस 2:45 बजे पर होगा और अगर आगे कोई देरी नहीं हुई तो खेल दोपहर 3:00 बजे शुरू कर द‍िया जाएगा. अब यह मुकाबला 45 ओवर्स का कर द‍िया गया है.

1:21 AM. 7 Oct 22 7:51 PM. 6 Oct

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ पहुंचे इकाना स्‍टेड‍ियम

लखनऊ के इकाना स्‍टेड‍ियम में गुरुवार को काले बादलों के साये के बीच हो रहे इंड‍िया और साउथ अफ्रीका के मैच को देखने के ल‍िए सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ पहुंच चुके हैं. हालांक‍ि, बार‍िश के चलते मैच को तय समय से आधे घंटे की देरी से शुरू करने का ऐलान क‍िया गया है. बीसीसीआई के मुताब‍िक, मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा.

टीमें:

भारत : शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.

दक्षिण अफ्रीका : तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जानेमन मालन, एडेन मार्करैम, डेविड मिलर, लुंगी नगिदी, एनरिक नोत्र्जे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबादा, तबरेज शम्सी.

India South Africa ODI: इंडिया साउथ अफ्रीका मैच, कैसे पहुंचे इकाना स्टेडियम, कहां पार्क करनी हैं गाड़ियां

4:29 PM. 6 Oct 22 10:59 AM. 6 Oct

अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के साथ दो युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि, बुधवार को सेना की खुफिया इकाई की मदद से पुलिस ने कमल सिंह और महकर सिंह नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >