UP Breaking News Live: लखनऊ में यूपी BJP की बैठक शुरू, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
3:42 PM. 13 Sept 22 3:42 PM. 13 Sept

14 सितंबर से सपा का राजय सरकार के खिलाफ धरना

14 तारीख से सपा विधान सभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर धरना देगी. सपा के सभी विधायक धरने में शामिल होंगे. यह ऐलान सपा विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ मनोज पाण्डेय ने किया. 14 तारीख से लगातार विधानसभा में होगा सपा विधायकों का धरना. दरअसल, 19 तारीख से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है. ऐसे में राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर प्रहार करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है.

12:50 PM. 13 Sept 22 12:50 PM. 13 Sept

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे. उन्होंने यहां गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किए और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेका, मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ की पुण्यतिथि कार्यक्रम में हुए उपस्थित.

12:50 PM. 13 Sept 22 12:50 PM. 13 Sept

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का निर्माण जारी

अयोध्या के नया घाट (राम की पैड़ी) क्षेत्र में लता मंगेशकर चौक का निर्माण किया जा रहा है. इसमें सौंदर्यीकरण किया जाएगा, वाटर बॉडी होगी और लाइटों का इस्तेमाल होगा. अयोध्या विकास प्राधिकरण प्रमोद शर्मा ने बताया कि, पर्यटन की दृष्टि से इसे तैयार किया जा रहा है. 80% कार्य हो चुका है

6:32 AM. 13 Sept 22 6:32 AM. 13 Sept

यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज लखनऊ में करेंगे बैठक

यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आज लखनऊ पार्टी कार्यालय में एक अहम बैठक करेंगे. यहां 7 मोर्चों के भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे. प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद किसान मोर्चा की बैठक होगी. दोपहर 2.30 बजे से यूपी BJP किसान मोर्चा की बैठक होनी है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >