UP Breaking News Live: अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं से सीएम योगी ने की ये खास अपील

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
8:57 PM. 16 Jun 22 3:27 PM. 16 Jun

गोरखपुर में अग्‍न‍िपथ स्‍कीम के विरोध में सहजनवां में उग्र प्रदर्शन

गोरखपुर में अग्‍न‍िपथ स्‍कीम के तहत सेना में भर्ती होने के बाद चार साल में रिटायर होने के नये कानून को लेकर जीरो प्वाईंट गीडा सहजनवां में छात्रों ने सड़क जामकर अपना विरोध दर्ज कराया है. मौके पर पहुंचे एसडीएम सहजनवां सुरेश राय, सीओ खजनी अनिल सिंह और थाना प्रभारी गीडा ने सड़क जामकर उग्र प्रदर्शन कर रहे युवाओं को शांत करने की कोश‍िश की. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात क‍िया गया है.

8:57 PM. 16 Jun 22 3:27 PM. 16 Jun

अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं से सीएम योगी की अपील

केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना की घोषणा का विरोध तेज हो गया है. उत्तर प्रदेश में भी छात्र केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच सीएम योगी ने ट्वीट कर युवाओं को किसी भी बहकावे में ना आने की अपील की है.

Agnipath Protest: CM योगी ने युवाओं से कहा- किसी के बहकावे में न आएं, अख‍िलेश बोले- विश्वासघात के समान

7:56 PM. 16 Jun 22 2:26 PM. 16 Jun

राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, राहुल गांधी के ईडी के पूछताछ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

7:56 PM. 16 Jun 22 2:26 PM. 16 Jun

राजयूपी में अग्निपथ योजना के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना की घोषणा का विरोध तेज हो गया है. उत्तर प्रदेश में भी छात्र केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. यूपी के हाथरस और बुलंदशहर से विरोध की खबरें सामने आ रही है.

7:56 PM. 16 Jun 22 2:26 PM. 16 Jun

कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता हाउस अरेस्ट हो गए हैं. बता दें कि कांग्रेस ने आज राहुल गांधी के ईडी के पूछताछ मामले पर राजभवन के घेराव करने का ऐलान किया है.

7:56 PM. 16 Jun 22 2:26 PM. 16 Jun

बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के बस्ती में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतक गोरखपुर के रहने वाले थे. इस घटना पर सीएम योगी ने दुख जताया है, साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >