मुख्य बातें
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडे���्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

UP Breaking News Live: सीएम योगी ने गोरखपुर में 144 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के निरालानगर स्थित ग्लोब कैंसर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने चिकित्सा जगत में हो रहे नए प्रयोगों और जनसेवा को बढ़ावा देने की बात की.
गोरखपुर में दिग्विजय नाथ पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सड़क, संपर्क मार्ग, बाढ़ सुरक्षा एवं शिक्षा आदि की 144 करोड़ रुपए की 100 विकास परियोजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया बाजार के पास मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से अपनी मां की अस्थि कलश लेकर आ रहा है परिवार का हुआ एक्सीडेंट हो गया है. सभी घायलों को जसरा सामुदायिक स्वस्थ केंद्र भेजा गया है. हादसे में आधा दर्जन लोग हुए घायल.
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के बेटे पर चाकू और लाठी डंडों से जनलेवा हमला कर दिया गया. गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया है जहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. बता दें कि18 अक्टूबर 2019 को हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की लखनऊ में हत्या कर दी गई थी.
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां की जा रही हैं. बता दें कि 16 मई को बुध पूर्णिमा के मैके पर पीएम मोदी कुशीनगर आ रहे हैं. कुशीनगर से नेपाल भी जाएंगे पीएम मोदी.
वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में दूसरे दिन सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सर्वे के लिहाज से रविवार का दिन बेहद अहम है क्योंकि मस्जिद में मौजूद एक कमरे को खोला जाएगा, जिसमें बताया जा रहा है कि मलबा भरा हुआ है. इसके अलावा मस्जिद के गुंबदों का भी सर्वे होगा. शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी की गयी और करीब 50 फीसदी सर्वे का काम पूरा हुआ.
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडे���्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…