UP Breaking News Live: मुलायम सिंह यादव का हाल जानने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
7:13 PM. 3 Oct 22 7:13 PM. 3 Oct

यूपी सरकार ने एसआईटी का नाम बदला

यूपी सरकार ने एसआईटी का नाम बदलकर अब SSIT (स्टेट स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) कर द‍िया गया है.

7:13 PM. 3 Oct 22 7:13 PM. 3 Oct

डॉक्टर अलका राय पर गैंगस्टर, 2.5 करोड़ का अस्पताल कुर्क

माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब में एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के मामले में उनकी करीबी मऊ की डॉक्टर अलका राय पर गैंगस्टर तालीम कर द‍िया गया है. इसके साथ ही डॉक्‍टर राय की मऊ में 2.5 करोड़ का अस्पताल कुर्क किया गया है.

7:13 PM. 3 Oct 22 7:13 PM. 3 Oct

बाराबंकी में स्‍कूल गईं दो नाबाल‍िग लड़क‍ियां गायब

यूपी के बाराबंकी में घर से स्कूल के लिए निकली दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई हैं. दोनों नाबालिग लड़कियों के कपड़े रोड के किनारे बने एक नाले से बरामद हुए हैं. लड़कियों के कपड़ों के साथ दोनों लड़कियों की साइकिल भी रोड किनारे खड़ी मिली है.

7:13 PM. 3 Oct 22 7:13 PM. 3 Oct

केंद्रीय मंत्री SP बघेल ने मेदांता पहुंचकर सपा सुप्रीमो से की बात

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री SP बघेल ने मेदांता पहुंचकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुलाकात के बाद बघेल ने मीड‍िया से कहा, ‘नेता जी मेरे राजनैतिक गुरु हैं, जल्द स्वस्थ हों.’

2:20 PM. 3 Oct 22 2:20 PM. 3 Oct

क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं मुलायम सिंह यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती हैं और उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है. ये जानकारी मेदांता अस्पताल के द्वारा दी गई है.

2:20 PM. 3 Oct 22 2:20 PM. 3 Oct

मुलायम सिंह यादव का हाल जानने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की खराब सेहत की जानकारी मिलते ही उनसे मिलने वाले नेताओं का मेदांता पहुंचने का सिलसिला जारी है. इस क्रम में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मेदांता अस्पताल पहुंचे. एसपी सिंह बघेल ने मुलायम सिंह को अपना राजनीतिक गुरू मानते हैं. इसके अलावा अखिलेश यादव के आवास के मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ हवन किया जा रहा है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ये हवन कर रहे हैं.

2:20 PM. 3 Oct 22 2:20 PM. 3 Oct

गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव का ऐलान

केंद्रीय चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है. आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 6 नवंबर को नतीजे आएंगी. इस क्रम में उत्तर प्रदेश के खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव होगा. यह सीट बीजेपी के विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद से खाली थी.

2:20 PM. 3 Oct 22 2:20 PM. 3 Oct

पंडाल निर्माण में अग्नि सुरक्षा का रखा जाए ध्यान- सीएम योगी

भदोही अग्निकांड के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक आयोजनों को लेकर निर्देश भी जारी कर दिए हैं. सीएम ने धार्मिक आयोजनों से जुड़ी समितियों से अपील करते हुए कहा कि, पंडाल निर्माण में अग्नि सुरक्षा का ध्यान रखा जाए. साथ ही संवाद बनाकर आयोजन को किया जाए. श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

9:41 AM. 3 Oct 22 9:41 AM. 3 Oct

 नोएडा में 24 घंटे के भीतर नाकाम किया अपहरण का मामला

ग्रेटर नोएडा में बच्चा अपहरण का मामला 24 घंटे के भीतर नाकाम कर दिया गया. डीसीपी अभिषेक वेरो ने बताया कि, 11 साल का एक बच्चा 2 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे से लापता था. इसके बाद पिता को फिरौती का फोन आया, जिसमें 30 लाख रुपये मांगे गए. टीम ने शुरू की जांच में गुप्त सूचना पर आरोपियों को पकड़ा गया.

6:53 AM. 3 Oct 22 6:53 AM. 3 Oct

मुलायम सिंह के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम

यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. मेदांता गुरुग्राम के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मुलायम सिंह के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं. उनकी डायलिसिस की जा रही है. फिलहाल, मुलायम सिंह की तबीयत अभी स्थिर बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >