UP Breaking News LIVE: यूपी में कोरोना के रिकार्ड 3121 केस आए सामने, प्रशासन अलर्ट

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार, 6 जनवरी 2022 की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ...

Live Updates
6:03 PM. 6 Jan 22 6:03 PM. 6 Jan

प्रदेश के किसानों का 50 प्रतिशत बिजली बिल माफ

Lucknow News: चुनावी माहौल में उत्तर प्रदेश में सौगातों की बौछार की जा रही है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सूबे के किसानों की 50 प्रतिशत बिजली का बिल माफ करने का ऐलान किया है. बिजली का बिल अचानक ही प्रदेश की राजनीति में अहम हो गया है. आप और सपा के चुनावी वादों के बाद अब भाजपा ने भी बिजली का लाभ देना शुरू कर दिया है.

यूपी में कोरोना के रिकार्ड 3121 केस सामने आए

यूपी में आज कोरोना के रिकार्ड 3121 केस सामने आए हैं, गौतमबुद्ध नगर में 600, लखनऊ में 408, गाजियाबाद में 382, मेरठ में 401, आगरा में 131, प्रयागराज में 128, वाराणसी में 126 केस मिले हैं. इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के नए मामले मिलने से प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है.

12:44 PM. 6 Jan 22 12:44 PM. 6 Jan

बिहार से पंजाब जा रही बस पलटी

प्राइवेट बस में सवार मजदूर बिहार से पंजाब जा रहे थे. बिहार से निजी बस में सवार होकर करीब 100 मजदूर पंजाब जा रहे थे. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के मकनपुर के पास गुरुवार की सुबह चालक को झपकी आने के कारण तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. बस पलटने से 15 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हैं.

12:44 PM. 6 Jan 22 12:44 PM. 6 Jan

यूपी में  IAS अफसरों के तबादले

  • नवदीप रिनवा मंडलायुक्त अयोध्या बने

  • उमेश प्रताप सिंह डीएम शाहजहांपुर बने

  • इंद्रविक्रम सिंह डीएम बलिया बनाए गए

  • अमृत त्रिपाठी डीएम आजमगढ़ बने

  • अरुण कुमार डीएम मऊ बनाए गए

  • एमपी अग्रवाल मंडलायुक्त देवीपाटन बने

  • अदिति सिंह अपर आयुक्त वाणिज्य कर बनीं

  • राकेश मिश्रा डीएम अमेठी बनाए गए

  • हरि प्रताप शाही विशेष सचिव नियुक्ति बने

  • राजेश कुमार स्टाफ अफसर मुख्य सचिव बने।

8:42 AM. 6 Jan 22 8:42 AM. 6 Jan

यूपी में सात आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले योगी सरकार ने बुधवार देर रात सात आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं. चित्रकूट रेंज भेजे गए वाराणसी रेंज के आईजी. बता दें कि ये फैसला उस वक्त लिया गया है, जब कभी भी चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है

8:42 AM. 6 Jan 22 8:42 AM. 6 Jan

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डिप्टी सीएम का अयोध्या दौरा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आज अयोध्या दौरे है. यहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी उनके साथ रहेंगे. एक बजे अयोध्या पहुंचेंगे गडकरी और केशव मौर्य. दोनों रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन और पूजा करेंगे. 84 कोसी परिक्रमा पथ, रिंग रोड का करेंगे शिलान्यास

7:54 AM. 6 Jan 22 7:54 AM. 6 Jan

10वीं तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेंगे

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सीएम अदित्यनाथ ने दिए 10वीं तक के सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए हैं. 11वीं और 12वीं के बच्चे सिर्फ वैक्सीनेशन को बुलाए जाएंगे. टीकाकरण के अगले दिन बच्चों को अवकाश रहेगा.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार, 6 जनवरी 2022 की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >