UP Breaking News Live: सीएम योगी ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक, कानून व्यवस्था और कोरोना को लेकर होगी समीक्षा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
2:46 AM. 24 Dec 22 9:16 PM. 23 Dec

सीएम योगी ने कानून व्यवस्था और कोरोना को लेकर बुलाई बैठक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और कोविड-19 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए डिप्टी CM बृजेश पाठक 5 केडी सीएम आवास पहुंच गए हैं. इसके अलावा DGP डीएस चौहान, ADG LO प्रशांत कुमार भी पहुंच गए हैं.

10:53 PM. 23 Dec 22 5:23 PM. 23 Dec

5 मीटर लंबी सुरंग बनाकर SBI में चोरी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एसबीआई में चोरों ने 5 मीटर की सुरंग बनाई और बैंक से लाखों रुपए का सोना उड़ा ले गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. गोल्ड चेस्ट रूम का गेट तोड़कर चोर गोल्ड लेकर फरार हो गए. बैंक अधिकारी गोल्ड की वैल्यूएशन करने में जुटे हैं. पुलिस कमिश्नर, DCP, ACP समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं. बता दें यह मामला सचेंडी थाना क्षेत्र के भौती के SBI बैंक का है.

10:34 PM. 23 Dec 22 5:04 PM. 23 Dec

आजम पर लगा बेटे के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप, अगली सुनवाई 2 जनवरी 

सपा नेता आजम खान और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा पर अपने बेटे अब्दुल्ला आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया है. रामपुर MP-MLA कोर्ट में आज़म खान ने 15 हजार का हर्जाना दिया है. आज़म खां पर पहले दिन 10 हजार, 2 दिन पहले 5 हजार डाला जुर्माना लगा. अब इस केस की अगली सुनवाई 2 जनवरी 2023 को होगी.

10:34 PM. 23 Dec 22 5:04 PM. 23 Dec

बस्ती में सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत

यूपी के बस्ती जिले में सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत हो गई. बभनान गौर मार्ग पर वाहन ने जवान को टक्कर मारी, अस्पताल ले जाते समय जवान की मौत हो गई. मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बता दें मृतक गौर थाना के आमाभुइला गांव निवासी था.

10:34 PM. 23 Dec 22 5:04 PM. 23 Dec

चाय की दुकान में गैस सिलेंडर में लगी आग, संचालक सहित 2 लोग झुलसे

यूपी के बुलंदशहर में चाय की दुकान में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई. आग चपेट में आने से संचालक सहित 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. कड़ी मशक्कत से लोगों ने आग पर काबू पाया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें यह मामला इलाज जारी खुर्जा नगर क्षेत्र के तरिनान बाज़ार का है.

10:34 PM. 23 Dec 22 5:04 PM. 23 Dec

श्रृंगार गौरी केस, हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद फैसला रखा सुरक्षित

वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद से जुड़े श्रृंगार गौरी केस मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस जेजे मुनीर की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई. मस्जिद कमेटी की याचिका पर पूरी हुई सुनवाई. हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा.गौरतलब है कि श्रृंगार गौरी केस में राखी सिंह समेत 5 महिलाओं द्वारा वाराणसी की अदालत में दाखिल किए गए मुकदमे में अपनी आपत्ति खारिज होने के खिलाफ मस्जिद की इंतजामियां कमेटी ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >