UP Breaking News Live: रमा बाई अंबेडकर मैदान में PAC के सिपाही विपिन कुमार को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
3:25 AM. 21 Jan 23 9:55 PM. 20 Jan

रमा बाई अंबेडकर मैदान में PAC के सिपाही विपिन कुमार को लगी गोली

लखनऊ के रमा बाई अंबेडकर मैदान में PAC के सिपाही विपिन कुमार को रहस्यमय हालात में गोली लगी. ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. विपिन कुमार की हत्या या आत्महत्या की संशय बरकरार है. बता दें पूरा मामला आशियाना थाना क्षेत्र का है.

3:25 AM. 21 Jan 23 9:55 PM. 20 Jan

WFI प्रमुख बृजभूषण के खिलाफ जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का किया गया गठन

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. कमेटी में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और 2 अधिवक्ता हैं. ANI से सहदेव यादव, इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष और IOA द्वारा पूर्व 7-सदस्यीय समिति के सदस्य ने कहा हम बैठेंगे और सबकी बात सुनेंगे और आरोपों को देखने के बाद निष्पक्ष जांच करेंगे. निष्पक्ष न्याय देने की कोशिश करेंगे.

3:25 AM. 21 Jan 23 9:55 PM. 20 Jan

लखीमपुर खीरी में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

लखीमपुर खीरी में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दे पूरा मामला लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी का है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

3:25 AM. 21 Jan 23 9:55 PM. 20 Jan

CM योगी कल सुबह G-20 वॉकाथन में शामिल होंगे

यूपी के CM योगी कल प्रात G-20 वॉकाथन में शामिल होंगे. सीएम सुबह 9.30 बजे से मेरठ मण्डल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद सीएम योगी, दोपहर तीन बजे से शासन के अधिकारीयों एवं विधि अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. शाम 4 बजे से वाराणसी मण्डल के जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद शाम 5.30 बजे से प्रयागराज मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम समीक्षा बैठक करेंगे.

3:25 AM. 21 Jan 23 9:55 PM. 20 Jan

बृजभूषण शरण सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द

गोंडा विधायक और WFI अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा था. जो रद्द हो गई है. बृज भूषण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि औपचारिक बयान WFI अध्यक्ष बृज भूषण सिंह खुद जारी करेंगे. हमे सूचित किया गया है कि फेडरेशन द्वारा खेल मंत्रालय को जो औपचारिक जवाब जाना था वे 72 घंटे के अंदर दे दिया गया है.

3:25 AM. 21 Jan 23 9:55 PM. 20 Jan

अहमदाबाद में यूपी GIS 2023 को लेकर रोडशो का आयोजन

अहमदाबाद में यूपी GIS 2023 को लेकर रोडशो का आयोजन किया गया. यूपी सरकार के डेलीगेशन की अडानी समूह के साथ बैठक हुई. उद्योगपति गौतम अडानी ने यूपी में निवेश पर चर्चा की. डेलिगेशन ने उद्योगपति गौतम अडानी को आमंत्रित किया.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >