UP Breaking News Live: उत्तरायणी मेला का समापन समारोह में बोले सीएम योगी, उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि है…

UP Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

Live Updates
3:52 AM. 24 Jan 23 10:22 PM. 23 Jan

बरेली में होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

बदायूं के फैजगंज बहेटा थाना क्षेत्र के रजा सीकरी गांव निवासी लखमीचंद (52 वर्ष) की इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि लखमीचंद बदायूं से फैजगंज बेहटा थाने में होमगार्ड के पद पर कार्यरत था, और साइकिल से अपनी ड्यूटी पर जाने को घर से निकले थे. मगर,आसपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इसके साथ ही परिजनों को सूचना दी. परिजन बरेली के निजी अस्पताल ले आए. यहां इलाज के दौरान मौत हो गई.पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र की कस्बा चौकी के पीछे अज्ञात (35 वर्ष ) का शव खाली पड़े मैदान में पड़ा था.पुलिस ने सूचना दी.इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया.इसके साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया.शब के पास इंजेक्शन भी पड़े हुए थे.पुलिस ने इंजेक्शन भी कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि युवक की मौत अधिक मात्रा में इंजेक्शन लेने से हुई है.पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर सका. पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

3:52 AM. 24 Jan 23 10:22 PM. 23 Jan

उत्तरायणी मेला का समापन समारोह में बोले सीएम योगी, उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि है

उत्तरायणी मेला का समापन समारोह में सीएम योगी बोले देश की विरासत पर गर्व होना चाहिए. उत्तराखंड पर पूरे देश को गर्व है.उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि है.

3:52 AM. 24 Jan 23 10:22 PM. 23 Jan

लखनऊ में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने सीएम योगी से की मुलाकात

लखनऊ में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने सीएम योगी से मुलाकात की.आनंद महिंद्रा ने सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट की. जबकि सीईओ,एमडी अनीश शाह ने भी सीएम योगी से भेंट की. मुख्यमंत्री आवास पर CM योगी से शिष्टाचार भेंट की.

12:30 AM. 24 Jan 23 7:00 PM. 23 Jan

मथुरा में ट्रेलर से टकराने पर कार में लगी आग

मथुरा में ट्रेलर से टकराने पर कार में भीषण आग लग गई. मिली जानकारी के अनुसार नोएडा से आगरा की तरफ कार सवार जा रहे थे. यमुना एक्सप्रेस वे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है. फिलहाल अभी कोई जानमाल का कोई नुकसान की खबर नहीं मिली ह

11:43 PM. 23 Jan 23 6:13 PM. 23 Jan

बुलंदशहर का लाल सिक्किम में ड्यूटी के दौरान हुए शहीद

बुलंदशहर का लाल सिक्किम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया. ड्यूटी के दौरान ईशाक खान शहीद हो गए. शहीद फौजी का शव सिक्किम से पहासू पहुंचा। फौजी की अंतिम शव यात्रा उनके पैतृक गांव से शुरू हुई.

11:43 PM. 23 Jan 23 6:13 PM. 23 Jan

सपा नेता स्वामी प्रसाद के विवादित बयान पर विरोध जारी

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के विवादित बयान का विरोध जारी. हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया. सिविल हॉस्पिटल चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.स्वामी प्रसाद मौर्या की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >