UP Breaking News Live Updates: CM योगी ने दिया लैपटॉप और स्मार्टफोन को तेजी से वितरित करने का आदेश

UP Breaking News Live Updates: सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनने वाले शिवपाल सिंह यादव संभवत: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से किनारा कर सकते हैं. उधर, यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में कई नए खुलासे हो रहे हैं. यूपी की ऐसी ही अपडेट्स को जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…

Live Updates
2:22 AM. 1 Apr 22 8:52 PM. 31 Mar

चन्द्रविजय सिंह सोनभद्र के नये जिलाधिकारी नियुक्त किये गये

1:13 AM. 1 Apr 22 7:43 PM. 31 Mar

लैपटॉप और स्मार्टफोन वितरण को तेज करने के निर्देश 

1:13 AM. 1 Apr 22 7:43 PM. 31 Mar

रात 9 बजे कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे सीएम योगी

गुरुवार रात 9 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सभी जिलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे. इसमें डीजीपी भी शामिल होंगे.

1:13 AM. 1 Apr 22 7:43 PM. 31 Mar

सीएम योगी कर रहे पंंचायत सदस्यों से वर्चुअल संवाद

सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह गुरुवार को जिला पंचायत सदस्यों और बीडीसी से संवाद कर रहे हैं. प्रदेश भाजपा कार्यालय में की जा रही इस बैठक में विधान परिषद चुनावों को लेकर वर्चुअल संवाद किया जा रहा है. बातचीत की शुरुआत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास कार्यक्रमों को लेकर वे पंचायत सदस्यों से सीधा संवाद कर रहे हैं. वे विधान परिषद चुनाव के तहत 27 सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा है. इस बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी वर्चुअली मौजूद रहे. इस बीच उन्होंने जानकारी दी कि विधान परिषद की 36 सीटों में से 9 पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए 9 अप्रैल को चुनाव के दिन पहले मतदान करके भाजपा को मजबूत बनाएं. इससे ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों को बढ़ा़वा देने में काफी मदद मिलेगी.

1:13 AM. 1 Apr 22 7:43 PM. 31 Mar

3 अप्रैल को वाराणसी पहुंचेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा

कालभैरव मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर व नेपाली मंदिर में करेंगे दर्शन पूजन.

सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद.

देर शाम वाराणसी से दिल्ली जाएंगे नेपाल के पीएम.

1:13 AM. 1 Apr 22 7:43 PM. 31 Mar

BSP सरकार में पूर्व मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में मिला गौवंश

वेस्ट यूपी के चर्चित नेता और बीएसपी सरकार के पूर्व मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में अवैध पशु के मांस की पैकेजिंग की जा रही थी. खरखौदा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर में उनकी फैक्ट्री थी. सूचना मिलने पर एसपी देहात केशव कुमार के नेतृत्व में छापा मारा गया. छापे के दौरान गौवंश का मांस मिलने की बात सामने आई है. पुलिस ने सुबूत जुटाने के बाद फैक्ट्री के कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया. इस फैक्ट्री का लाइसेंस भी निरस्त किया जा चुका था.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates: सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनने वाले शिवपाल सिंह यादव संभवत: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से किनारा कर सकते हैं. उधर, यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में कई नए खुलासे हो रहे हैं. यूपी की ऐसी ही अपडेट्स को जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >