UP Board Class 12th Exam 2021 Updates : अब यूपी में रद्द हुई 12वीं की बोर्ड परीक्षा,CM योगी ने लिया फैसला, डेप्युटी CM दिनेश शर्मा ने किया ऐलान

UP Board Class 12th Exam 2021 LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने की घोषणा पिछले दिनों की गई. इसके बाद अब यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि ये परीक्षा भी रद्द कर दी जा सकती है. सूत्रों की मानें तो गुरुवार को सीएम योगी के साथ बैठक के बाद यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा कोई फैसला ले सकते हैं. इस संबंध में आगे की जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
7:52 PM. 3 Jun 21 2:22 PM. 3 Jun

परीक्षा में 14,73,771 बालक और 11,35,730 बालिकाएं होती शामिल 

इस साल यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 14,73,771 बालक और 11,35,730 बालिकाओं को मिलाकर कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं, जिन्हें बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होना था.

7:52 PM. 3 Jun 21 2:22 PM. 3 Jun

सरकार ने यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा भी निरस्त कर दी थी

यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए 26 लाख परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था. गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पिछले महीने यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा भी निरस्त कर दी थी. इसके बाद हाई स्कूल के 30 लाख परीक्षार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा.

7:52 PM. 3 Jun 21 2:22 PM. 3 Jun

बैठक में प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल थे

अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस सिलसिले मे��� की गई बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक में प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल थे.

7:52 PM. 3 Jun 21 2:22 PM. 3 Jun

अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया

कोरोना महामारी के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं भी गुरुवार को रद्द कर दी गई. सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है.

7:52 PM. 3 Jun 21 2:22 PM. 3 Jun

इस बार 26,09,501 विद्यार्थी पंजीकृत

उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं में इस बार 26,09,501 विद्यार्थी पंजीकृत हैं. आपको बता दें कि बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षाएं पहले की रद्द हो चुकी हैं.

7:52 PM. 3 Jun 21 2:22 PM. 3 Jun

करीब 26 लाख छात्रों को राहत मिलेगी

सरकार के इस फैसले से कोरोना संकट के बीच पशोपेश में फंसे करीब 26 लाख छात्रों को राहत मिलेगी.

मुख्य बातें

UP Board Class 12th Exam 2021 LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने की घोषणा पिछले दिनों की गई. इसके बाद अब यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि ये परीक्षा भी रद्द कर दी जा सकती है. सूत्रों की मानें तो गुरुवार को सीएम योगी के साथ बैठक के बाद यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा कोई फैसला ले सकते हैं. इस संबंध में आगे की जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >