Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई पर तीन तलाक का केस दर्ज, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

चकेरी थानाक्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी की रहने वाली अंबरीन फातिमा का विवाह 25 मार्च, 2009 को फरहान सोलंकी से हुआ था. अंबरीन के मुताबिक 8 सितंबर 2019 को फरहान ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था. चकेरी थाने में शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई.

Kanpur News: कानपुर में समाजवादी पार्टी के सीसामऊ विधानसभा के विधायक इरफान सोलंकी के भाई के खिलाफ तीन तलाक ओर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है. विधायक के भाई फरहान के खिलाफ उनकी पत्नी अंबरीन ने चकेरी थाने में दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक की रिपोर्ट दर्ज कराई है. रिपोर्ट में देवर और देवरानी पर भी पांच लाख रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है.पुलिस ने देवर और देवरानी को भी नामजद किया है.

कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा दर्ज

चकेरी थानाक्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी की रहने वाली अंबरीन फातिमा का विवाह 25 मार्च, 2009 को फरहान सोलंकी से हुआ था. अंबरीन के मुताबिक 8 सितंबर 2019 को फरहान ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था. चकेरी थाने में शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई. फिर पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई कमिश्नर के आदेश पर चकेरी थाने में केस दर्ज किया गया है .अंबरीन का आरोप है उनके दो बच्चे हैं.शादी के दो वर्ष बाद फरहान के दूसरी महिला से अवैध संबंध हो गए. जब इसका विरोध किया तो फरहान ने घर से निकाल दिया.

न्याय के लिए मुख्यमंत्री पटल पर की शिकायत

सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई फरहान सोलंकी की पत्नी ने तीन तलाक के मामले में इंसाफ को लेकर मुख्यमंत्री पटल(जनसुनवाई) में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद जांच पुलिस कमिश्नर के पास आई और उन्होंने पीड़िता को बुलाकर बातचीत की और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.पीड़िता की तहरीर पर पुलिस कमिश्नर ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया.

रिपोर्ट: आयुष तिवारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >