Aligarh News: अलीगढ़ में 2 महीने के लिए धारा 144 लागू, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

Aligarh News: अलीगढ़ में नगर निकाय चुनाव, विभिन्न त्यौहारों और परीक्षाओं समेत अन्य संवेदनशील कारणों से शहर में 12 जनवरी 2023 तक 2 महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है. इस दौरान यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है, तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी.

Aligarh News: अलीगढ़ में नगर निकाय चुनाव, विभिन्न त्यौहार, परीक्षाओं और कोविंड-19 प्रकोप और अन्य संवेदनशील कारणों से शहर में 12 जनवरी 2023 तक 2 महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है. यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है, तो धारा 188 आईपीसी के अंतर्गत तथा अन्य सुसंगत अधिनियम एवं विधिक प्रावधानों के अंतर्गत दंडित किया जाएगा.

अलीगढ़ में 2 महीने के लिए धारा 144 लागू

अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एडीएम सिटी विवेक चतुर्वेदी ने अलीगढ़ शहर में 2 महीने के लिए 12 जनवरी 2023 तक धारा 144 लागू कर दी है. इसकी सूचना कलेक्ट्रट, शहर के थानों, तहसील, नगर निगम कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दी गई है.

अलीगढ़ में धारा 144 लगने के अहम कारण

  • 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस

  • 24 नवंबर को गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस

  • 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस

  • 24 दिसंबर क्रिसमस-ईव

  • 25 दिसंबर को क्रिसमस डे

  • 29 दिसंबर को गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती

  • 12 जनवरी 2023 को स्वामी विवेकानंद जयन्ती

  • दिसंबर में संभावित नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन

पाबंदियों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

यदि कोई व्यक्ति धारा 144 का उल्लंघन करता है, तो धारा 188 आईपीसी के अंतर्गत तथा अन्य सुसंगत अधिनियम एवं विधिक प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय होगा. सभी जनता इस अवधि में अलीगढ़ शहर में रहेंगे या आवागमन करेंगे.

क्यो लगाई जाती है धारा-144

दरअसल, किसी भी स्थान पर शांति कायम करने या किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए धारा-144 लगाई जाती है. जहां किसी तरह की अमानवीय घटना या दंगे की आशंका हो, वहां भी धारा-144 लगाई जाती है. धारा के लागू होते ही संबंधित इलाके में पांच या उससे ज्यादा आदमी एक साथ जमा नहीं हो सकते हैं. इसके लिए डीएम नोटिफिकेशन जारी करते हैं. इसके अलावा इंटरनेट सेवाओं को भी रोका जा सकता है. साथ ही इलाके में हथियार ले जाने पर भी पाबंदी होती है.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >