भारत के इस नायाब आर्टिस्ट ने सरयू की गोद में बसाई भगवान श्रीराम की अयोध्या, दुनिया ने माना लोहा

सैंड आर्टिस्ट पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने सरयू तट पर श्री राम की आकृति बनाने के बाद कहा, हमारी आस्था के 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हो रही है, अयोध्या हमारे धर्म आस्था का प्रतीक है.

22 जनवरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश के मशहूर सैंड आर्टिस्ट पद्मश्री सुदर्शन पटनायक (Sudarsan Pattnaik) ने अयोध्या के सरयू तट पर प्रभु श्रीराम की कलाकृति बनाई है. इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लिया है.

राम की कलाकृति बनाने के बाद क्या बोले सुदर्शन पटनायक

सुदर्शन पटनायक ने सरयू तट पर श्री राम की आकृति बनाने के बाद कहा, हमारी आस्था के 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हो रही है, अयोध्या हमारे धर्म आस्था का प्रतीक है.

कलाकृति को तैयार करने में लगे दो दिन

सुदर्शन पटनायक ने बताया, इस कृति को बनाने में दो दिन लगे. 7 स्टूडेंट्स ने मिलकर इसे तैयार किया. सुदर्शन ने इसे फाइनल टच दिया है. 500 छोटे मंदिर को उकेरा गया है, जिसके माध्यम से 500 वर्षों की प्रतीक्षा को आधार बनाया गया.

पुरी बीच पर भी पटनायक ने बनाई थी भगवान राम की मूर्ति

सुदर्शन पटनायक ने इससे पहले पुरी बीच पर भगवान श्रीराम की कलाकृति बनाई थी. उन्होंने दिवाली के मौके पर भगवान राम की मूर्ति बनाई थी. जिसमें भगवान राम अपने हाथ में दीया पकड़े हुए नजर आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >