सपा सुप्रीमो अ‍खिलेश यादव ने ‘स्‍केट‍िंंग स्‍टार्स’ समर्थ और कृतिक से की मुलाकात, दीं ढेर सारी शुभकामनाएं

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दोनों खिलाड़ियों और उनकी माता एवं राष्ट्रीय सचिव महिला सभा चंद्रप्रभा कन्नौजिया को बधाई दी. उन्‍होंने ने समर्थ और कृतिक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. भविष्य में वे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सोमवार को स्केटिंग गोल्ड मेडल विजेता समर्थ कन्नौजिया और कृतिक कन्नौजिया ने मुलाकात की. दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्केटिंग चैम्पियनशिप मोहाली, चंडीगढ़, पंजाब में अंडर 7 वर्ष में 2 गोल्ड मेडल प्राप्त कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दोनों खिलाड़ियों और उनकी माता एवं राष्ट्रीय सचिव महिला सभा चंद्रप्रभा कन्नौजिया को बधाई दी. उन्‍होंने ने समर्थ और कृतिक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. उम्मीद है कि भविष्य में वे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >