Rashtrapati Chunav UP Voting Live: द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा में कौन मारेगा बाजी?
Copied link
Rashtrapati Chunav 2022 UP Voting Live Updates: राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 10 बजे शुरू होगी. राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवन्त सिन्हा मैदान में हैं. यूपी में भी होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा में सभी विधायक अपना मतदान करेंगे.
7:20 PM. 18 Jul 227:20 PM. 18 Jul
ओपी राजभर ने कही ये बात
यूपी में भी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर वोटिंग हो रही है. इस बीच समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) के साथ नजर आए.
7:20 PM. 18 Jul 227:20 PM. 18 Jul
अब तक इतने पड़े वोट
उत्तर प्रदेश की राजधानी में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान जारी है. विधानभवन के तिलक हॉल में दोपहर 1 बजे तक कुल 383 मत डाले जा चुके हैं.
7:20 PM. 18 Jul 227:20 PM. 18 Jul
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की भविष्यवाणी
यूपी विधानसभा में वोट डालने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ऐतिहासिक संख्या के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगी. सभी प्रतिनिधियों ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने का फैसला किया है. हर कोई उनका समर्थन कर रहा है.
7:20 PM. 18 Jul 227:20 PM. 18 Jul
अखिलेश यादव का बड़ा बयान
मतदान से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोट करूंगा. देश में कोई ऐसा होना चाहिए जो सरकार को समय-समय पर अर्थव्यवस्था की स्थिति बता सके. श्रीलंका का हाल देखिए. इसलिए राष्ट्रपति ऐसा होना चाहिए जो समय-समय पर यह कह सके.
7:20 PM. 18 Jul 227:20 PM. 18 Jul
यशवंत सिन्हा का बड़ा बयान
विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नोएडा में कहा कि ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आने वाले दिनों में ये दिशा तय करेगा कि भारत में प्रजातंत्र बचेगा या धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा. अभी तक मिले संकेत से पता चलता है कि हम समाप्ती की ओर बढ़ रहे हैं.
7:20 PM. 18 Jul 227:20 PM. 18 Jul
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में राष्ट्रपति चुनाव में मतदान कर दिया है.
3:20 PM. 18 Jul 223:20 PM. 18 Jul
राष्ट्रपति चुनाव में यूपी के चार विधायक संसद भवन में वोटिंग करेंगे. जबकि लगभग 42 सांसद विभिन्न राज्यों की विधानसभा में वोटिंग करेंगे.
2:26 PM. 18 Jul 222:26 PM. 18 Jul
यूपी में विपक्ष में दरार
एनडीए प्रत्याशी मुर्मू के पास छोटी-बड़ी कुल 27 पार्टियों का समर्थन है. उनके समर्थन में वे गैर-एनडीए दल भी आ गए हैं, जिन्हें यशवंत सिन्हा का समर्थक माना जा रहा था. सपा के सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के अलावा बीजेपी, निषाद पार्टी और अपना दल (एस), बसपा और राजा भैया की पार्टी मुर्मू को समर्थन दे रहे हैं. शिवपाल सिंह यादव भी मुर्मू के पक्ष में वोट करेंगे.
2:26 PM. 18 Jul 222:26 PM. 18 Jul
राष्ट्रपति चुनाव में यूपी से हैं कितने वोट
बता दें कि यूपी में एक विधायक के वोट की वैल्यू 208 है. जबकि एक सांसद की वोट की वैल्यू 700 है. यूपी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)के कुल 1,19,084 है. इसे अलग-अलग करें तो देखेंगे कि लोकसभा में बीजेपी गठबंधन के 64 सांसद हैं. इनकी कुल वोट वैल्यू 44,800 है. इसी तरह राज्यसभा सांसदों की संख्या 25 है. इस तरह इनके वोट वैल्यू 17500 होती है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा में बीजेपी गठबंधन के 273 विधायक हैं. एक विधायक के वोट की वैल्यू 208 है. इस तरह कुल 56,700 वोट विधायकों के होते हैं.
2:26 PM. 18 Jul 222:26 PM. 18 Jul
10 बजे से होगा मतदान
विधानसभा के वाचनालय में मतदान सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम पांच बजे खत्म होगा. राष्ट्रपति चुनाव में बिहार विधानसभा के 242 विधायक अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे. यूपी से निर्वाचित होने वाले लोकसभा सदस्य और राज्यसभा सदस्य दिल्ली में मतदान करेंगे.
मुख्य बातें
Rashtrapati Chunav 2022 UP Voting Live Updates: राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 10 बजे शुरू होगी. राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवन्त सिन्हा मैदान में हैं. यूपी में भी होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा में सभी विधायक अपना मतदान करेंगे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।