प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियां कीं भंग, BJP में जाएंगे?

शुक्रवार को एक बड़ा फेरबदल देखा गया है. बीजेपी में जाने की खबरों के बीच प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की कार्यसमिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. इस आदेश को शिवपाल सिंह यादव के बेटे एवं प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव अंकुर ने जारी किया है.

Lucknow News: समाजवादी पार्टी में घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए शिवपाल सिंह यादव की भाजपा में जाने की चर्चा ने जोर पकड़ रखा है. इसी बीच शुक्रवार को एक बड़ा फेरबदल देखा गया है. बीजेपी में जाने की खबरों के बीच प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की कार्यसमिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. इस आदेश को शिवपाल सिंह यादव के बेटे एवं प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव अंकुर ने जारी किया है.


क्या लिखा है पत्र में?

समाजवावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अपने भतीजे से नाराज चल रहे शिवपाल सिंह यादव के तेवर लगातार ही ऐसे लग रहे हैं कि वे अब या तब भाजपा में चले जाएंगे. इसी बीच उन्होंने एक बड़ा फैसला किया है. शिवपाल के बेटे एक प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव के हस्ताक्षर से जारी किए गए पत्र में लिखा गया है, ‘प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी अध्यक्ष सहित व संपूर्ण प्रवक्ता मंडल को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >