PM Modi Ayodhya Deepotsav LIVE: दीपोत्‍सव में 15.76 लाख दीये जलाने का नया र‍िकॉर्ड, PM देख रहे लेजर शो

CM योगी आद‍ित्‍यनाथ के दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव पर 17 लाख दीपों से अयोध्या जगमगाएगी. पहली बार PM नरेंद्र मोदी भी इस आयोजन के साक्षी बनेंगे. एक वालंटियर को 85 से 90 दीए जलाने का लक्ष्य दिया गया है. अयोध्‍या दीपोत्‍सव के पल-पल के अपडेट के ल‍िए बने रहें प्रभात खबर के साथ…

Live Updates
1:34 AM. 24 Oct 22 8:04 PM. 23 Oct

गुरुकुल के छात्रों ने स्वस्तिवाचन से जीता पीएम का दिल

राम कथा पार्क में जब पीएम मोदी और सीएम योगी भगवान राम का राज्याभिषेक कर रहे थे तो गुरुकुल के छात्रों ने स्वस्तिवाचन का पाठ किया. नन्हें बच्चों के मुख से संस्कृत के क्लिष्ठ श्लोक सुनकर मोदी और योगी अभिभूत नजर आए. ये छात्र राम जन्मभूमि एवं उसके बाद सरयू नदी पर आरती के दौरान भी पीएम के साथ उपस्थित रहे.

1:34 AM. 24 Oct 22 8:04 PM. 23 Oct

अयोध्‍या में जगमगा उठे एक साथ लाखों दीये

अयोध्‍या दीपोत्‍सव को संबोध‍ित करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी मंद‍िर की पर‍िक्रमा करने के बाद सरयू नदी के घाट की भव्‍य पूजा-अर्चना की.

1:34 AM. 24 Oct 22 8:04 PM. 23 Oct

तस्‍वीरों में देखें अयोध्‍या दीपोत्‍सव की झलक 

1:34 AM. 24 Oct 22 8:04 PM. 23 Oct

पीएम मोदी ने संत और संन्‍यास‍ियों को क‍िया नमन

पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्‍या में उमड़े संतों-महात्‍माओं को नमन करने के साथ ही दीपोत्‍सव को नई ऊर्जा देते हुए उसका संचालन करना शुरू कर द‍िया. उन्‍होंने इस अवसर पर सभी रामभक्‍तों को पुन: बधाई दी. उन्‍होंने कहा क‍ि इस बार द‍िवाली कुछ ऐसे समय पर आई है जब हम आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की तस्वीर बदली है. कुछ लोगों ने अयोध्या को वीरान बना दिया था. आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है. पीएम बिना भेदभाव के काम कर रहे हैं. अयोध्या में पीएम मोदी का स्वागत है. पीएम गरीबों के लिए काम कर रहे हैं.

1:34 AM. 24 Oct 22 8:04 PM. 23 Oct

लाखों द‍िये जलाने में जुटे हाथों को आज देश कर रहा नमन

1:34 AM. 24 Oct 22 8:04 PM. 23 Oct

PM ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का निरीक्षण किया

अयोध्‍या में आयोज‍ित क‍िये जा रहे दीपोत्‍सव का भव्‍य स्‍वरूप देखने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि की पूजा अर्चना करने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का निरीक्षण किया.

मुख्य बातें

CM योगी आद‍ित्‍यनाथ के दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव पर 17 लाख दीपों से अयोध्या जगमगाएगी. पहली बार PM नरेंद्र मोदी भी इस आयोजन के साक्षी बनेंगे. एक वालंटियर को 85 से 90 दीए जलाने का लक्ष्य दिया गया है. अयोध्‍या दीपोत्‍सव के पल-पल के अपडेट के ल‍िए बने रहें प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >