उन्नाव में निर्भया कांड जैसी हैवानियत, कामोत्तेजक दवा खाकर प्रेमिका से बनाए संबंध, खून से लथपथ मिला शव

उन्नाव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका (18) के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं, और बर्बरता पूर्वक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, और जब पीड़ित लड़की की अधिक रक्तश्राव के कारण मौत हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया. फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Unnao News: उन्नाव से दुष्कर्म की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका (18) के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं, और बर्बरता पूर्वक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म के बाद जब पीड़ित लड़की अधिक रक्तश्राव के कारण बदहवास हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया, और थोड़ी ही देर बाद लड़की की मौत हो गई. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, यह घटना 10 नवंबर की है. सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षामित्र की बेटी का शव गुरुवार को नग्न अवस्था में घर के आंगन में मिला था. इसके बाद जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया, तो रिपोर्ट में कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के नाजुक अंग में गंभीर चोटें मिली हैं. साथ ही नाजुक अंग से खून निकल रहा था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान छात्रा घर पर अकेली थी. पिता शिक्षामित्र हैं, जोकि किसी काम से बाहर गए थे. इसके अलावा मां आशा कार्यकर्ता काम करती हैं, जिसके सिलसिले में वह भी घर से बाहर थीं. इसके अलावा एक छोटी बहन है जोकि कोचिंग गई थी. इस दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी युवक उसके घर पहुंच गया.

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतका के साथ उसकी 2 साल से मित्रता थी. वारदात के दिन प्रेमिका के घर पर अकेली होने पर आरोपी दवाई खाकर उसके घर पहुंचा था. जहां उसने शारीरिक संबंध बनाया था, और प्रेमिका के मना करने पर भी काफी देर तक शारीरिक संबंध बनाता रहा. दुष्कर्म के बाद जब पीड़ित लड़की अधिक रक्तश्राव के कारण बदहवास हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार,आरोपी शहर के डीएसएन कॉलेज में एमए का छात्र है. वह करीब 2 साल से मृतका के संपर्क में था. फिलहाल, इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. पुलिस ने धारा 302 (हत्या), 376ए (बेहद प्रताड़ना) और 34 (हत्या का इरादा) में केस दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >