Padma Awards: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान

Mulayam Singh Yadav: भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. जिसमें दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा.

Mulayam Singh Yadav Padma Vibhushan: भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. जिसमें दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा.

मुलायम सिंह यादव मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वाली हस्तियों के नाम का ऐलान हुआ है. जिसमें दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल है. इसके अलावा के कला क्षेत्र के लिए जाकिर हुसैन, एस एम कृष्णा, दिलीप महालनोबिस, श्रीनिवास वर्धन, बालकृष्ण दोषी (मरणोपरांत) का भी नाम शामिल है.

पद्म श्री सम्मान

पद्म श्री पाने वालों की सूची में राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत), RRR फिल्म के संगीतकार एम.एम. कीरवानी, अभिनेत्री रवीना रवि टंडन का नाम भी शामिल हैं.

पद्म भूषण की सूची

पद्म भूषण के लिए चुने गए एसएल भयरप्पा, कुमार मंगलम बिड़ला, दीपक धर, वाणी जयराम, स्वामी चिन्ना जीयर, सुमन कल्याणपुर, कपिल कपूर, सुधा मूर्ति (सामाजिक कार्यकर्ता) और कमलेश डी पटेल हैं.

इन लोगों को मिलेगा पद्म पुरस्कार

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि रतन चंद्र कार, हीराबाई लोबी, मुनीश्वर चंदर डावर को पद्म श्री देने की घोषणा की गयी है. इसके अलावा नगा सामाजिक कार्यकर्ता रामकुइवांगबे न्यूमे, केरल के गांधीवादी वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल, नगा संगीतकार मोआ सुबोंग पद्म श्री से सम्मानित होंगे. साथ ही पश्चिम बंगाल की 102 वर्षीय सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय, जैविक खेती करने वाले 98 वर्षीय किसान तुला राम उप्रेती को भी पद्मश्री मिलेगा.

Also Read: UP: सपा नेता के बिगड़े बोल, सुभाष चंद्र बोस से ज्यादा बताया मुलायम सिंह का संघर्ष, धरती पुत्र को कहा…

बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर 2022 मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में निधन हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >