Baghpat News: बागपत में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, युवक ने पिता और दो बहनों को उतारा मौत के घाट

Baghpat News: बागपत के बड़ौत नगर में रविवार की रात लगभग सवा दो बजे एक युवक ने अपनी दो बहनों और पिता को निर्ममता के साथ मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल, पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है.

Baghpat News: बागपत के बड़ौत नगर से ट्रिपल मर्डर की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. रविवार की रात लगभग सवा दो बजे एक युवक ने अपनी दो बहनों और पिता को निर्ममता के साथ मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद से इलाके में सुबह से ही सनसनी फैल गई है.

आरोपी युवक ने पिता और दो बहनों का किया मर्डर

दरअसल, रविवार देर रात पुलिस को तिहरे हत्याकांड की सूचना मिली. घटना की जानकारी पट्टी चौधरान की कनिष्क विहार कालोनी की गली नंबर चार से मिली. जिसके बाद पुलिस टीम के साथ सीओ युवराज सिंह, इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए. पुलिस को मौके पर दो बहन और उनके पिता का लहूलुहान अवस्था में शव मिला. घटना की जानकारी देते हुए सीओ युवराज ने मीडिया को बताया कि, बृजपाल (60), उनकी बेटी ज्योति (24) और अनुराधा (17) की हत्या हुई है.

आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि इस घटना को अंजाम रात लगभग सवा दो बजे बृजपाल के बेटे अमर ने धारदार हथियार से दिया है, जब मां शशीबाला ने बेटे को ऐसा करने से रोका तो उसे भी मारने का प्रयास किया. घटना के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >