UP: बरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, घर में मचा कोहराम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के नंदगांव निवासी अंतराल (35 वर्ष) की खटेटा गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृतक के भाई राजेंद्र ने बताया कि, अंतराम मजदूरी करके गुजारा चलाता था. वह नौगवा के रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से मिलने उसके घर गया था. वह वहां से घर वापस लौट रहा था.

Bareilly News: बरेली में रविवार को रिश्तेदार के घर से लौट रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है.

रिश्तेदार के यहां से लौटते समय हुआ हादसा

बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के नंदगांव निवासी अंतराल (35 वर्ष) की खटेटा गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृतक के भाई राजेंद्र ने बताया कि, अंतराम मजदूरी करके गुजारा चलाता था. वह नौगवा के रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से मिलने उसके घर गया था. वह वहां से घर वापस लौट रहा था.

टक्कर मारने वाला युवक मौके से फरार

इसी दौरान रास्ते में खटेटा गांव के पास उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बाइक में टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी.

Also Read: UP News: बरेली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार अज्ञात पर रॉड से हमले का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से उसके परिजनों को सूचना दी, और शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया. मृतक दो बेटों का पिता था. उसकी पत्नी का नाम श्यामा देवी का रो रोकर बुरा हाल है.

Also Read: UP: पीएम मोदी को ई-मेल से मारने की धमकी, गुजरात ATS ने बदायूं से युवक को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >