Bareilly News: शाहजहांपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत, ऐसे हुआ हादसा

शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र के भानु प्रताप अपने साले समर पाल के साथ मोटरसाइकिल पर वमन पुरी जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में शिकरापुर चौराहा पर पीछे से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में भानु प्रताप की मौत हो गई, जबकि समर पाल की हालत नाजुक है.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बाइक सवार साले बहनोई को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी. इस एक्सीडेंट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके साले की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे के बाद टक्कर मारने वाली बाइक चला रहा युवक फरार हो गया है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

क्या था पूरा मामला

शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी भानु प्रताप (52 वर्ष) एक दवा कंपनी में काम करता था. वह अपने साले समर पाल के साथ मोटरसाइकिल पर वमन पुरी जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में शिकरापुर चौराहा पर पीछे से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इससे भानु प्रताप और समर पाल जमीन पर गिर गिए. साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गए.

एक की इलाज के दौरान मौ

पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई. वह कुछ ही देर बाद अस्पताल पहुंचे. उन्होंने भानु प्रताप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां इलाज के दौरान भानु प्रताप की मौत हो गई. घायल समर पाल की हालत नाजुक बनी हुई है. मृतक के दो बच्चे हैं. भानु प्रताप की मौत के बाद पत्नी महावती का रो-रो का बुरा हाल है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >