Noida News : नोएडा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पुलिस ने तीन को दबोचा

Noida News : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद बुधवार को हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने थाना सेक्टर 20 पहुंचे और नाराजगी जताई.

Noida News : नोएडा में धार्मिक जुलूस के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार नोएडा में मंगलवार को ईद मिलाद- उल- नबी के मौके पर शहर में जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये गये. पुलिस ने मामले को लेकर हरकत में आई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

खबरों की मानें तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद बुधवार को हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने थाना सेक्टर 20 पहुंचे और नाराजगी जताई. मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उसकी जांच की गई. जांच में यह पाया गया कि कुछ लोग जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. उसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मोहम्मद जफर, समीर अली तथा अली रजा को गिरफ्तार कर लिया है.

आगे राजेश एस ने बताया कि मामले में फरार चल रहे कुछ लोगों की पुलिस तलाश कर रही है.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >